अपडेटेड 5 June 2024 at 00:06 IST
दिल्ली की नॉर्थ वेस्ट सीट पर कांग्रेस के उदित राज की बड़ी हार, योगेंद्र चंदोलिया जीते
Delhi Loksabha 2024: दिल्ली की नॉर्थ वेस्ट सीट पर कांग्रेस के दिग्गज उदित राज को भारतीय जनता पार्टी के योगेंद्र चंदोलिया ने हरा दिया है।
Delhi North West Loksabha 2024 Result: देश के सबसे बड़े लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट आ गया है। बात करें दिल्ली की सात लोकसभा सीटों की तो यहां एक बार फिर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। 2019 में भी पार्टी ने यहां सातों सीटें अपने नाम की थी, वहीं एक बार फिर बीजेपी ने वैसा ही करिश्मा कर दिखाया है। बीजेपी सभी सात सीटों पर जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप किया है। वहीं बात करें नॉर्थ वेस्ट दिल्ली की तो यहां कांग्रेस के उदित राज को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है और बीजेपी के योगेंद्र चंदोलिया (Yogendra Chandolia) ने उन्हें हरा दिया है।
दिल्ली लोकसभी चुनाव 2024 में बांसुरी स्वराज, कन्हैया कुमार, मनोज तिवारी, जय प्रकाश अग्रवाल, योगेंद्र चंदोलिया, सोमनाथ भारती जैसे दिग्गज मैदान में थे, जिनकी किस्मत का फैसला आज हो गया है।
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में दिखा रोमांचक मुकाबला
वहीं, उत्तर पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली के अलावा दिल्ली की उत्तर पश्चिमी लोकसभी भी हॉट सीट मानी जाती है। यहां कांग्रेस के दिग्गज उदित राज को भारतीय जनता पार्टी के योगेंद्र चंदोलिया ने हरा दिया है। राष्ट्रीय राजधानी की नॉर्थ वेस्ट लोकसभा सीट पर इस बार रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, दिल्ली में छठे चरण में 25 मई को वोटिंग हुई थी, जिसमें कुल 57.85 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
योगेन्द्र चंदोलिया और उदित राज के बीच रहा मुकाबला
यहां पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार योगेन्द्र चंदोलिया (Yogendra Chandolia) और कांग्रेस के उम्मीदवार उदित राज के बीच रहा। बात करें, 2019 की तो यहां त्रिकोणीय मुकाबला देखा गया था, बावजूद इसके, बीजेपी के हंस राज हंस 8 लाख 48 हजार 630 वोट पाकर यहां से चुनाव जीत गए थे।
कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करती थी नॉर्थ वेस्ट सीट
इस निर्वाचन क्षेत्र के दायरे में 10 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें नरेला, बादली, रिठाला, बवाना, मुंडका, किराड़ी, सुल्तानपुर मुजरा, नांगलोई जाट, रोहिणी और मंगोलपुरी शामिल हैं। उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट दिल्ली के सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है। यह अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र है और अतीत में कांग्रेस पार्टी का गढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें : ‘मैं भावुक हूं इस वक्त..मंडी की जनता का आभार’ जीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद कंगना रनौत का बयान
उदित राज भी कभी बीजेपी में हुआ करते थे
ये क्षेत्र अपने शाम के जीवंत बाजारों के लिए जाना जाता है, जिनमें नेताजी सुभाष प्लेस एक लोकप्रिय स्थान है। यह निर्वाचन क्षेत्र 2008 में अस्तित्व में आया और राजधानी दिल्ली में एक महत्वपूर्ण चुनावी युद्धक्षेत्र रहा है। इस बार बीजेपी की ओर से जहां योगेंद्र चंदोलिया (Yogendra Chandolia) मैदान में थे तो, वहीं, उनके सामने कांग्रेस के उदित राज थे जो कभी खुद बीजेपी में हुआ करते थे।
यह भी पढ़ें : हरियाणा के कुरुक्षेत्र से BJP उम्मीदवार नवीन जिंदल की जीत, बोले- मैं कुरुक्षेत्र के लोगों का प्यार..
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 5 June 2024 at 00:06 IST