कांग्रेस ने मणिपुर में 47 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान की मांग की

Manipur: कांग्रेस ने मणिपुर में 47 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान की मांग की है।

First-Time Voter's Guide To Participating In The Lok Sabha Elections | Image: ANI

Manipur: कांग्रेस ने मणिपुर की दो लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को हुए मतदान के दौरान चुनाव में धांधली और बूथ पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए 47 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराए जाने की मांग की है।

हिंसा प्रभावित मणिपुर में गोलीबारी, डराने-धमकाने तथा ईवीएम में तोड़फोड़ की घटनाओं के बीच 68 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। मणिपुर की दो लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ था।

साठ-सदस्यीय मणिपुर विधानसभा के 32 निर्वाचन क्षेत्र ‘इनर मणिपुर’ लोकसभा सीट के तहत आते हैं, जबकि 28 विधानसभा क्षेत्र ‘आउटर मणिपुर’ संसदीय क्षेत्र का हिस्सा हैं।

कांग्रेस की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष के. मेघचंद्र ने कहा कि पार्टी ने मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई है और ‘इनर मणिपुर’ निर्वाचन क्षेत्र के 36 तथा ‘आउटर मणिपुर’ निर्वाचन क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराए जाने की मांग की है।

मेघचंद्र ने शुक्रवार रात पत्रकारों से कहा, ‘‘अज्ञात हथियारबंद बदमाश कांग्रेस उम्मीदवार अंगोमचा बिमोल अकोइजाम और पार्टी चुनाव एजेंट को कुछ दिन से धमकी दे रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने इनर मणिपुर के 36 मतदान केंद्रों और आउटर मणिपुर के 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के लिए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई है।’’

ये भी पढ़ें: राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीट भाजपा जीतेगी: शाह

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 20 April 2024 at 13:47 IST