अपडेटेड 12 April 2024 at 16:09 IST

सोनिया ने रायबरेली छोड़ दी, कांग्रेस को नहीं मिल रहे उम्मीदवार, पतन की पराकाष्ठा- शिवराज का प्रहार

शिवराज ने कहा कि अब कांग्रेस की हालत ये हो गई है कि उनकी सर्वश्रेष्ठ नेत्री चुनाव नहीं लड़ रही हैं। सोनिया मैडम ने रायबरेली से ही मैदान छोड़ दिया है ।

Follow :  
×

Share


Shivraj Singh Chauhan | Image: R Bharat

Lok Sbah Election 2024: देश में लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है, 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोटिंग होगी। 7 चरणों में मतदान होगा और 4 जून को नतीजे आएंगे। लोकसभा चुनावों के नजरिए से मध्य प्रदेश एक महत्वपूर्ण सूबा है। राज्य में लोकसभा की 29 सीटें हैं। सभी पार्टियां ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतना चाहती हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है।

शिवराज ने कहा कि अब कांग्रेस की हालत ये हो गई है कि उनकी सर्वश्रेष्ठ नेत्री चुनाव नहीं लड़ रही हैं। सोनिया मैडम ने रायबरेली से ही मैदान छोड़ दिया है । जहां इंदिरा गांधी लड़ी वहां से कांग्रेस के पास उम्मीदवार ही नहीं है, कांग्रेस के पतन की यह पराकाष्ठा है।

कांग्रेस को नहीं मिल रहे उम्मीदवार- शिवराज सिंह चौहान

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अमेठी में जहां राहुल बाबा चुनाव लड़ते थे, वहां ही कांग्रेस के पास उम्मीदवार नहीं है। राहुल गांधी छोड़ कर चले गए 'हम तो चले परदेश' अपने घर में ही कांग्रेस की जड़े नहीं बची, क्योंकि कांग्रेस देश की जड़ों से नहीं जुड़ी। कांग्रेस ने इस माटी इस संस्कृति, दर्शन, जीवन मूल्य और परंपराओं का भी अपमान किया है।

जनता के कल्याण के लिए लोग बीजेपी से जुड़ रहे- शिवराज

शिवराज ने कहा कि इसलिए सभी विचारवान मित्र आज कांग्रेस छोड़कर अपने देश को विश्व गुरु बनाने के लिए और अपने क्षेत्र के विकास और जनता के कल्याण के लिए भारतीय जनता पार्टी में आ रहे हैं।

मध्य प्रदेश में 4 चरणों में लोकसभा चुनाव

आपके बता दें कि आगामी लोकसभा के लिए मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए चार चरणों में मतदान होगा।

  • पहला चरण- 19 अप्रैल, 6 सीट
  • दूसरा चरण- 26 अप्रैल, 7 सीट
  • तीसरा चरण- 7 मई, 8 सीट
  • चौथा चरण- 13 मई, 8 सीट

देखिए, मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल

देश में 7 चरणों में होगा लोकसभा चुनाव

  1. पहला चरण-  19 अप्रैल, 102 सीट
  2. दूसरा चरण- 26 अप्रैल, 89 सीट
  3. तीसरा चरण- 7 मई, 94 सीट
  4. चौथा चरण- 13  मई, 96 सीट
  5. पांचवां चरण- 20 मई, 49 सीट
  6. छठवां चरण-  25 मई, 57 सीट
  7. सातवां चरण- 1 जून, 57 सीट 

इसे भी पढ़ें : Lok Sabha Election सिर्फ सांसद चुनने तक सीमित नहीं, मजबूत सरकार चुनने का समय; उधमपुर में बोले PM

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 12 April 2024 at 16:03 IST