अपडेटेड 22 April 2024 at 21:00 IST

कांग्रेस ने बिहार की 5 और पंजाब की 2 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, जानें किसे मिला मौका

कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 301 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इस लिस्ट में 5 उम्मीदवार बिहार और 2 पंजाब के शामिल हैं।

Follow :  
×

Share


कांग्रेस की नई लिस्ट | Image: PTI

Congress Candidate List: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सोमवार को सात और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जिनमें 5 उम्मीदवार बिहार और 2 पंजाब के शामिल हैं। पार्टी द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार, बिहार के मुजफ्फरपुर से अजय निषाद को उम्मीदवार बनाया गया है। इस सीट से वर्तमान सांसद निषाद कुछ दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

बिहार की महाराजगंज लोकसभा सीट से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे आकाश प्रसाद सिंह को टिकट दिया गया है। पश्चिमी चंपारण से मदन मोहन तिवारी, समस्तीपुर से सनी हजारी और सासाराम से मनोज कुमार को उम्मीदवार घोषित किया गया है। कांग्रेस बिहार में महागठबंधन के तहत कुल नौ सीट पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने अभी पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

पंजाब के लिए दूसरी लिस्ट जारी

पंजाब लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें होशियारपुर से यामिनी गोमर और फरीदकोट से अमरजीत कौर सहोके को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 301 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

ये भी पढ़ें: 'IUML मुझे असम में धमकी दे सकता है? उन्हें मैं PAK भेज दूंगा लेकिन राहुल...', CM हिमंता की हुंकार

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 22 April 2024 at 20:56 IST