अपडेटेड 24 February 2024 at 10:54 IST

Election News: कांग्रेस और AAP के गठबंधन का आज होगा ऐलान, 5 राज्यों में बनी बात! पंजाब पर टिकी नजरें

Congres AAP Alliance : कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आज दिल्ली में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर घोषणा होने की उम्मीद है।

Follow :  
×

Share


अरविंद केजरीवाल और मल्लिकार्जुन खड़गे | Image: ANI/File

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनावों को लेकर इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस यानी INDI अलायंस की गाड़ी फिर पटरी पर लौट रही है। एक वक्त जब INDI गठबंधन डिरेल हो चुका था तो कई सहयोगी दल गाड़ी छोड़कर निकल लिए थे। अभी फिर से INDI के सहयोगी दल गठबंधन की गाड़ी को धक्का लगा पटरी पर लाने रहे हैं। धीरे-धीरे सीट फॉर्मूला तय किया जाने लगा है। पिछले दिनों कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच फॉर्मूला तय चुका है और अब कांग्रेस पार्टी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी से भी सांठगांठ का ऐलान कर सकती है।

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत लगभग फाइनल हो चुका है। शनिवार यानी आज आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन का ऐलान किया जा सकता है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) आज दिल्ली में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट बंटवारे पर घोषणा होने की उम्मीद है। बताया जाता है कि दोनों दल दिल्ली, गुजरात और हरियाणा समेत 5 राज्यों में सीटों के तालमेल पर सहमत हुए हैं।

किन 5 राज्यों में बनी बात?

कुल मिलाकर 5 राज्य हैं, जहां कांग्रेस और AAP के बीच सहमति बनने की बात है। इन राज्यों में दिल्ली, गुजरात, चंडीगढ़, गोवा और हरियाणा शामिल है। हालांकि सबसे अहम ये कि पंजाब में अभी तक दोनों दलों के बीच गठबंधन की कोई चर्चा नहीं है। हालांकि आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पंजाब पर भी नजर रहेगी।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस और आप के बीच भरूच सीट पर फंसा पेच, अहमद पटेल की बेटी आईं सामने

क्या हो सकता है सीट फॉर्मूला?

सूत्र बताते हैं कि दिल्ली में आप आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच 4-3 वाले सीट फॉर्मूले पर बात बनी है। मतलब 4 सीट पर AAP और 3 सीट पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी। कांग्रेस उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर मध्य दिल्ली और चांदनी चौक से चुनाव लड़ सकती है। बाकी सीटें आम आदमी पार्टी के हिस्से में हो सकती हैं। दिल्ली में लोकसभा की कुल 7 सीट हैं और पिछले चुनाव में सभी सीटें बीजेपी ने जीती थीं।

दिल्ली के अलावा हरियाणा की 10 में से एक सीट पर AAP और बाकी पर कांग्रेस, जबकि गुजरात में 26 में से 2 पर AAP और बाकी सभी सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार खड़े कर सकती है। चंडीगढ़ की एकमात्र सीट कांग्रेस को मिल सकती है, जबकि गोवा में भी दोनों दल गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की हुंकार, ओडिशा में बनेगी ‘डबल इंजन’ की सरकार

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 24 February 2024 at 09:30 IST