अपडेटेड 4 June 2024 at 21:06 IST

Lok Sabha Election Result: पठान के तूफान में उड़े अधीर रंजन चौधरी, 25 साल में पहली बार हारे

2024 लोकसभा चुनाव के नतीजों से कांग्रेस पार्टी में खुशी का माहौल, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को बड़ा झटका लगा है। वो 25 साल बाद हारे हैं।

Follow :  
×

Share


पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान ने अधीर रंजन चौधरी | Image: ANI

Lok Sabha Election Result: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha) के नतीजों ने सबको चौंका दिया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) को सबसे बड़ा झटका लगा है, जो इस बार अकेले बहुमत हासिल नहीं कर पाई है। बीजेपी (BJP) को इस बार 239 सीटें मिलती दिख रही हैं।

कांग्रेस ने इस बार लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhary) को बड़ा झटका लगा है। अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhary) पूर्व भारतीय क्रिकेटर युसूफ पठान (Yusuf Pathan) के तूफान में उड़ गए हैं। अधीर रंजन को 25 साल में पहली बार हार मिली है।

अधीर रंजन को इस सीट से मिली

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को पूर्व भारतीय क्रिकेटर युसूफ पठान ने 85022 वोटों से हराया है। पठान ने पश्चिम बंगाल की बहरामपुर लोकसभा सीट से अधीर रंजन चौधरी का दबदबा खत्म किया है। बता दें कि पिछले 25 सालों से अधीर रंजन बहरामपुर से सांसद थे। वो 43 साल की उम्र में पहली बार 1999 में बहरामपुर से सांसद बने थे। उन्होंने रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी का गढ़ रही बहरामपुर सीट को कांग्रेस की झोली में डाला था। 1999 से 2019 तक वो यहां से लगातार 5 बार सांसद बने। तृणमूल कांग्रेस को हर बार निराशा हाथ लगी, लेकिन इस बार TMC के टिकट पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान ने यहां से जीत हासिल की है।

पश्चिम बंगाल की बहरामपुर लोकसभा सीट के नतीजे

क्रिकेट के मैदान में अपने बड़े शॉट के लिए जाने जाने वाले यूसुफ पठान के लिए राजनीति में जाना एक आश्चर्यजनक फैसला था। इस 41 साल के खिलाड़ी ने हालांकि काफी सोच विचार के बाद TMC सुप्रीमो और बंगला की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का प्रस्ताव स्वीकार किया और ममता के लिए ये रणनीति एक मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ।

बता दें कि बंगाल में वैसे तो TMC और कांग्रेस अलग-अलग लड़े, लेकिन TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने INDI गठबंधन को समर्थन देने की बात कही है। 

ये भी पढ़ें- Punjab में दल बदल कर BJP में गए इन नेताओं का हुआ बुरा हश्र, एक को पूर्व CM ने हराया

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 4 June 2024 at 21:06 IST