अपडेटेड 4 June 2024 at 23:41 IST

महाराष्ट्र में शिव सेना Vs शिव सेना में कांटे की टक्कर, महज 48 वोटों से हुआ जीत-हार का फैसला

महाराष्ट्र में शिव सेना बनाम शिव सेना में कांटे की टक्कर देखने को मिली है। प्रदेश की एक सीट पर 50 से भी कम वोटों से जीत हार का फैसला हुआ है।

Follow :  
×

Share


महाराष्ट्र में शिव सेना बनाम शिव सेना में कांटे की टक्कर | Image: PTI

Lok Sabha Election Result 2024: 2024 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के नतीजे घोषित हो गए हैं, जिन्होंने पूरे देश को चौंकाया है। चुनावी नतीजों से सबसे ज्यादा हैरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) है। बीजेपी को वहां सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, जिसकी कल्पना उसने सपने में भी नहीं की थी।

जी हां हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश की, जहां बीजेपी को भारी नुकसान हुआ है। राम मंदिर के मुद्दे के बाद भी बीजेपी की यहां करीब आधी सीटें कम हो गईं हैं। यही वजह है कि BJP इस बार अकेले बहुमत हासिल नहीं कर पाई है। बीजेपी को INDI गठबंधन से कड़ी टक्कर मिली है। खैर ये छोड़िए महाराष्ट्र की बात करते हैं, जहां शिव सेना बनाम शिव सेना में कांटे की टक्कर देखने को मिली है। यहां एक सीट पर जीत-हार का फैसला महज 48 वोटों से हुआ है।

मुंबई नॉर्थ वेस्ट पर हुआ दिलचस्प मुकाबला

महाराष्ट्र की जिस लोकसभा सीट पर ये दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला है, वो मुंबई नॉर्थ वेस्ट है। यहां एकनाथ शिंदे की शिव सेना और उद्धव ठाकरे की शिव सेना के उम्मीदवारों के बीच इतनी कांटे की टक्कर हुई कि जीत-हार का फैसला महज 48 वोटों से हुआ। एकनाथ शिंदे वाली शिव सेना के रवींद्र दत्ताराम वायकर ने शिव सेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) के अमोल गजानन कीर्तिकर को सिर्फ 48 वोटों से हराया है। रवींद्र दत्ताराम को 452644, जबकि अमोल गजानन को 452596 वोट मिले हैं। एक वक्त पर दोनों के बीच सिर्फ 1 वोट का फासल था।

मुंबई नॉर्थ वेस्ट लोकसभा सीट के नतीजे

बता दें कि महाराष्ट्र की कुल 48 सीटों में से 40 पर नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिसमें से 9 कांग्रेस, 9 बीजेपी, शिव सेना (उद्धव ठाकरे बाला साहेब ठाकरे), शिव सेना ने 7, NCP शरद चंद्र पवार ने 5 और NCP ने 1 और निर्दलीय ने 1 सीट जीती है। 4 सीटों पर कांग्रेस, 3 पर NCP शरद चंद्र पवार और 1 पर शिव सेना (उद्धव ठाकरे बाला साहेब ठाकरे) आगे है। 

ये भी पढ़ें- बांसुरी स्वराज की राजनीति में धमाकेदार एंट्री, शानदार जीत; लेकिन मां के रिकॉर्ड से रह गईं पीछे

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 4 June 2024 at 23:41 IST