अपडेटेड 2 June 2024 at 14:19 IST

'एग्जिट में भी और एग्जैक्ट पोल में भी बनेगी BJP की सरकार', Exit Poll पर बोले सांसद मनोज तिवारी

एग्जिट पोल को लेकर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एग्जिट में भी और एग्जैक्ट पोल में भी BJP की सरकार बनेगी।

Follow :  
×

Share


मनोज तिवारी | Image: R Bharat

लोकसभा चुनाव के सभी चरणों की वोटिंग के बाद एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ चुके हैं। अब इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं भी तेज है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि एग्जिट पोल में भी और एग्जैक्ट पोल में भी बीजेपी की सरकार बनेगी। एग्जैक्ट पोल का भी हमें इंतजार है।

BJP सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “यह नरेंद्र मोदी का जनता पर और जनता का नरेंद्र मोदी पर विश्वास की विजय है। भारतीय जनता पार्टी और एनडीए का उद्देश्य विकास और साथ में विरासत, करतारपुर का रास्ता खुलवाने, भगवान राम का मंदिर बनवाना है। मोदी के हाथों गौ माता को भोजन करना है। दक्षिण के उन मंदिरों में जाना है, जहां भगवान राम गए। आशीर्वाद लेना है। विवेकानंद के उसे भाव को आत्मसात करते हुए सबका साथ सबका विकास के रास्ते पर चलना है। कैसे नहीं विजय होगी। यह विपक्ष के जो लोग हैं, इंडी गठबंधन बनाते हैं लेकिन यह गठबंधन दिखावा है। पंजाब गए थे, आम आदमी पार्टी कांग्रेस को गाली दे रही है। आम आदमी पार्टी कांग्रेस को अपशब्द कह रही है। क्यों छलावा करते हैं? जो लोग इतने भ्रष्टाचारी हैं कि सुप्रीम कोर्ट बेल देने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में गरीबों के मसीहा मोदी कैसे पराजित हो सकते हैं।”

दो दिन अपने मन की मिठाई खानी है…: मनोज तिवारी

उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल में डिबेट में नहीं भेजेंगे मत भेजे। संदेश चला गया कि दो दिन अपने मन की मिठाई खानी है खा लें। हम एग्जिट पोल से बेहतर अपेक्षा कर रहे हैं। दिल्ली की सातों सीट बीजेपी जीत रही है। लोगों के मन में एक भाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है। सोमनाथ भारती को घेरते हुए उन्होंने कहा कि सोमनाथ भारती तैयार रहे ऐसे लोगों की चर्चा ठीक नहीं है। उनकी पार्टी में औरतों के साथ दुर्व्यवहार होता है। महिलाओं ने ठीक ढंग से चुनाव में ही लोगों को पीटा है।

केजरीवाल पर मनोज तिवारी का निशाना

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “अरविंद केजरीवाल जेल में ही थे। जेल से 20 दिन की मोहलत में आए थे। आज दिल्ली की जनता पानी के लिए परेशान है। बुजुर्ग पेंशन के लिए भटक रहे हैं। इन्हें कोई भी बचा नहीं सकता है। इन्हें जनता की हाय लगी है। जेल में जाएंगे आम आदमी पार्टी खत्म आम आदमी पार्टी के जो अच्छे लोग हैं, उन्हें समय रहते अपने किसी अन्य योजना पर काम करना चाहिए।”

इसे भी पढ़ें: 'विपक्ष चुनाव आते ही लूट और झूठ की बात करते हैं...', इंडी पर बरसे सीएम भजनलाल शर्मा

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 2 June 2024 at 14:19 IST