BJP 2nd List: क्या दिल्ली बनेगी BJP की नई प्रयोगशाला? तीन पूर्व मेयर को केंद्रीय नेता बनाने का दांव
2024 लोकसभा चुनाव में 370 पार के नारे को साकार करने के लिए BJP जी जान लगा रही है। BJP ने 267 उम्मीदवार भी चुन लिए हैं। दिल्ली में बड़ा दांव खेला गया है।
Lok Sabha election 2024: किसी भी वक्त लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। इस बीच देश में राजनीतिक माहौल गर्म है। सभी पार्टियां जोरों-शोरों से कैंपेन चला रही हैं। यूपी-एमपी समेत कई बड़े राज्यों में BJP ने चौंकाने वाले फैसले लिए हैं और नए चेहरे चुने हैं। वहीं राजधानी दिल्ली में भी बड़ा दांव खेला गया है और नए उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
दिल्ली की सभी सातों सीटों पर उम्मीदवार चुने गए
BJP की ओर से बुधवार शाम गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक समेत कई राज्यों की बची हुई सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया। इनमें दिल्ली की 2 सीटों पर भी उम्मीदवार उतारे, जिसमें राजधानी की ईस्ट दिल्ली और नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली सीट भी शामिल है। BJP ने ईस्ट दिल्ली से पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर और नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली से जाने-माने सिंगर हंसराज हंस का टिकट काटकर क्रमश: हर्ष मल्होत्रा और योगेंद्र चंदोलिया को उम्मीदवार बनाया है। अब दिल्ली की सभी सीटों पर BJP के उम्मीदवार सामने हैं। बड़ी बात है कि BJP ने दिल्ली में बड़ा प्रयोग किया है। दरअसल 7 में से 3 सीटों पर पूर्व मेयर उतारे गए हैं।
चुनावी मैदान में ये पूर्व मेयर्स
बता दें कि BJP ने वेस्ट दिल्ली से कमलजीत सेहरावत, पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा और नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को टिकट दिया है और ये सभी मेयर रह चुके हैं। कमलजीत सेहरावत साउथ दिल्ली MCD, हर्ष मल्होत्रा ईस्ट दिल्ली नगर निगम और योगेंद्र चंदोलिया नॉर्थ MCD के मेयर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Delhi में वीरेंद्र सचदेवा की खूब चली... BJP ने 6 सांसदों का टिकट काट नए उम्मीदवारों पर खेला दांव
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 14 March 2024 at 00:07 IST