अपडेटेड 11 April 2024 at 15:03 IST
कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता रोहन गुप्ता BJP में हुए शामिल, कश्मीर के जहांजेब सिरवाल ने भी थामा कमल
कांग्रेस पार्टी को दो नेता भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता रोहन गुप्ता और कश्मीर के डॉ जहांजेब सिरवाल ने बीजेपी का दामन थाम लिया।
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता रोहन गुप्ता और कश्मीर के डॉ जहांजेब सिरवाल ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद दोनों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी वहां मौजूद रहे। उन्होंने ने ही रोहन गुप्ता को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
रोहन गुप्ता ने कांग्रेस पर ‘अपमान’ और ‘चरित्र हनन’ का आरोप लगाते हुए पिछले महीने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में गुप्ता ने भाजपा में शामिल हो गए।
कांग्रेस ने अहमदाबाद पूर्व से दी थी रोहन गुप्ता को टिकट
कांग्रेस ने रोहन को अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट से टिकट दिया था लेकिन उन्होंने अपने पिता की खराब सेहत का हवाला देते हुए अपना नाम वापस ले लिया था। इसके कुछ दिनों बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी। पिछले दिनों कांग्रेस के एक और प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था।
दिशाहीन और विरोधाभासों से भरी है कांग्रेस: रोहन गुप्ता
रोहन गुप्ता के अलावा पंजाब की पूर्व आईएएस अधिकारी परमपाल कौर और कुछ अन्य नेता भी इस मौके पर भाजपा में शामिल हुए। वहीं कांग्रेस में करीब 15 सााल रहने के बाद रोहन गुप्ता ने कहा कि यह दिशाहीन और विरोधाभासों से भरी है जिससे उसकी विश्वसनीयता कम हुई है।
उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समरोह में शामिल नहीं होने, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध करने और आम आदमी पार्टी जैसे दलों से गठजोड़ जैसे मुद्दों का उल्लेख किया और यह बताने की कोशिश की कैसे कांग्रेस कैसे विरोधाभासों से भरी है। रोहन गुप्ता ने भाजपा के 2047 तक विकसित भारत के एजेंडे का समर्थन किया और पीएम मोदी के दृष्टिकोण की सराहना की। पिछले दिनों कांग्रेस के एक और प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था।
इसे भी पढ़ें: 'जान दे देंगे लेकिन UCC, NRC लागू नहीं होने देंगे', ममता के बयान पर बोले रविशंकर- BJP बंगाल में...
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 11 April 2024 at 13:32 IST