मेरठ सीट पर 'राम' या BJP को कुमार पर 'विश्वास'? बृजभूषण के साथ खेला तय! यूपी प्लान में आगे किसका नाम
BJP Candidate UP: सूत्रों के हवाले से जो खबर मिली है उसके अनुसार मेरठ सीट से बीजेपी अभिनेता अरुण गोविल या कवि कुमार विश्वास को टिकट दे सकती है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read
BJP UP Candidate List: लोकसभा चुनाव में 'मिशन 400' का लक्ष्य लिए चुनावी मैदान में उतर रही NDA के लिए उत्तर प्रदेश काफी अहम है। योगी आदित्यनाथ के राज में एक बार फिर परचम लहराने के लिए बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए यूपी की बची 25 सीटों पर प्रत्याशी उतारने के लिए BJP ने प्लान बना लिया। उम्मीदवारों की इस सूची में कई नए चेहरे दिखाई दे सकते हैं।
सोमवार को दिल्ली में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में यूपी की बाकी बची 25 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा हुई। सूत्रों के हवाले से जो खबर मिली है उसके अनुसार मेरठ सीट से बीजेपी अभिनेता अरुण गोविल या कवि कुमार विश्वास को टिकट दे सकती है। वहीं, बृजभूषण सिंह की सीट कैसरगंज से इस बार किसी और को मैदान में उतारने की प्लानिंग चल रही है।
मेरठ में गोविल या कुमार पर भरोसा?
भाजपा की कोर कमेटी की बैठक के बाद जो रिपोर्ट सामने आई है उसके अनुसार उत्तर प्रदेश की हॉट सीट मेरठ से रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल को उतारा जा सकता है। लेकिन इस बात की भी चर्चा तेज है कि इस सीट से बीजेपी कुमार विश्वास पर भी दांव लगा सकती है। मेरठ की बात करें तो भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र अग्रवाल ने 2019 के आम चुनाव में 5,86,184 वोट हासिल कर 4,729 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। राजेंद्र अग्रवाल ने बसपा के हाजी मोहम्मद याकूब को हराया, जिन्हें 5,81,455 वोट मिले
बृजभूषण की जगह कौन?
WFI के पूर्व अध्यक्ष और बाहुबली सांसद बृजभूषण शरण सिंह का टिकट कटने की खबर सामने आई है। सूत्रों के हवाले से जो खबर सामने आई है उसके अनुसार कैसरगंज सीट से बृजभूषण की पत्नी केतकी देवी सिंह या बेटे पुत्र करण भूषण सिंह को मैदान में उतारने की तैयारी चल रही है। वहीं गाजियाबाद सीट पर मौजूद सांसद जनरल वीके सिंह के साथ ही अनिल अग्रवाल या अनिल जैन के नाम पर चर्चा संभव है। प्रयागराज सीट पर पूर्व नौकरशाह संजय मिश्रा और योगी सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी की पत्नी अभिलाषा नदी को मैदान में उतारने की चर्चा है।
इसे भी पढ़ें: Election 2024: एक-एक वोट के लिए जतन, टेक्नोलॉजी का पुरजोर इस्तेमाल...हाईटेक होता जा रहा चुनाव आयोग
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 19 March 2024 at 11:01 IST