अपडेटेड 4 June 2024 at 22:44 IST

बांसुरी स्वराज की राजनीति में धमाकेदार एंट्री, शानदार जीत; लेकिन मां के रिकॉर्ड से रह गईं पीछे

देश की पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी के दिवंगत नेता सुष्मा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने राजनीति में धमाकेदार एंट्री की है।

Follow :  
×

Share


नई दिल्ली लोकसभा सीट से जीतीं बांसुरी स्वराज | Image: ANI/INSTAGRAM

Lok Sabha Election Result: पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी (BJP) के दिवंगत नेता सुष्मा स्वराज (Sushma Swaraj) की बेटी बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) ने राजनीति में धमाकेदार एंट्री की है। पहली बार चुनावी मैदान में उतरी बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) ने बीजेपी के टिकट से नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव जीता है। 

40 साल की बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) ने ऐतिहासिक नई दिल्ली लोकसभा सीट से शानदार जीत दर्ज करते हुए जबरदस्त अंदाज से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया है, हालांकि वो अपने मां के रिकॉर्ड से काफी पीछे रह गईं हैं। बांसुरी स्वराज ने 78 हजार 370 वोटों से आम आदमी पार्टी (AAP) के सोमनाथ भारती (Somnath Bharti) को हराया है। जीत का ये अंतर कम नहीं है, लेकिन वो अपनी मां और बीजेपी की वरिष्ठ नेता रहीं सुष्मा स्वराज का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाईं हैं।

नई दिल्ली लोकसभा सीट के नतीजे

लाखों वोटों के अंतर से जीतीं थी सुष्मा स्वराज 

बता दें कि बांसुरी स्वराज की मां सुष्मा स्वराज भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सीनियर लीडर और देश की विदेश मंत्री रही हैं। 1996 और 1998 में सुष्मा स्वराज (Sushma Swaraj) ने साउथ दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ा था और वो दोनों बार लाखों वोटों के अंतर से चुनाव जीतीं थी। 1996 में दिवंगत सुष्मा स्वराज ने कांग्रेस के कपिल सिब्बल को एक लाख 14 हजार 6 वोटों के अंतर से हराया था, जबकि 1998 में वो कांग्रेस के अजय माकन से एक लाख 16 हजार 713 वोटों से जीतीं थी। 

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election Result: पठान के तूफान में उड़े अधीर रंजन चौधरी, 25 साल में पहली बार हारे

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 4 June 2024 at 22:44 IST