Delhi में वीरेंद्र सचदेवा की खूब चली... BJP ने 6 सांसदों का टिकट काट नए उम्मीदवारों पर खेला दांव

BJP ने दिल्ली में 7 में से 4 लोकसभा सीटों पर दिल्ली बीजेपी के पदाधिकारियों को उतारा है। ये सभी दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की टीम के सदस्य हैं।

Follow :  
×

Share


दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की टीम के सदस्य चुनावी मैदान में | Image: ANI/X

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। 72 नामों वाली इस सूची में कई दिग्गजों का टिकट काटा गया है, जिसमें दिल्ली भी शामिल है। दूसरी और पहली, दोनों लिस्टों की बात करें तो दिल्ली से 6 मौजूदा सांसदों के टिकट काटे गए हैं और नए उम्मीदवारों पर दांव खेला गया है। 

BJP की ओर से बुधवार शाम गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक समेत कई राज्यों की बची हुई सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया। इनमें दिल्ली की 2 सीटों पर भी उम्मीदवार उतारे, जिसमें राजधानी की ईस्ट दिल्ली और नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली सीट भी शामिल है। BJP ने ईस्ट दिल्ली से पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर और नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली से जाने-माने सिंगर हंसराज हंस का टिकट काटकर क्रमश: हर्ष मल्होत्रा और योगेंद्र चंदोलिया को उम्मीदवार बनाया है। अब दिल्ली की सभी सीटों पर BJP के उम्मीदवार सामने हैं। बड़ी बात है कि इनमें से ज्यादातर दिल्ली बीजेपी के पदाधिकारी हैं। 

वीरेंद्र सचदेवा की टीम के 4 लोगों को टिकट

बीजेपी की ओर से 2024 लोकसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट में 195 और दूसरी लिस्ट में 72 उम्मीदवारों के ऐलान के साथ अब तक कुल 267 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। कुछ लोग उम्मीदवारी बचा पाए हैं तो कुछ ने टिकट गंवा दिया है, लेकिन दिल्ली में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की खूब चली है। ये हम नहीं, बल्कि BJP ओर से चुने उम्मीदवारों की लिस्ट बताती है। दरअसल दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की टीम के 4 लोगों को लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मिला है। 

4 प्रत्याशी दिल्ली बीजेपी के पदाधिकारी

BJP की ओर से दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से 4 पर दिल्ली बीजेपी के पदाधिकारियों को उतारा है, जिसमें चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल, वेस्ट दिल्ली से कमलजीत सेहरावत, पूर्व दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा और नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया शामिल हैं। बता दें कि कमलजीत सेहरावत, हर्ष मल्होत्रा और योगेंद्र चंदोलिया दिल्ली बीजेपी के महासचिव, जबकि प्रवीण खंडेलवाल भी प्रदेश इकाई के पदाधिकारी हैं। वहीं दक्षिणी दिल्ली से मैदान में उतरे रामवीर बिधूड़ी भी दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष हैं। यानि दिल्ली से BJP के 5 उम्मीदवार दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की टीम के हैं। 

ये भी पढ़ें- MCD में हैट्रिक, अब हंसराज का काटा टिकट; कौन हैं योगेंद्र चंदोलिया? जिन्हें BJP ने बनाया उम्मीदवार

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 13 March 2024 at 22:40 IST