'देश की जनता को गुमराह करने की आदत...',PM मोदी पर टिप्पणी को लेकर BJP का मनमोहन सिंह को करारा जवाब
BJP प्रवक्ता ने कहा, 'पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लोकसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अचानक अपने पत्र में जो बेतुकी बातें कही हैं, वो न केवल हास्यास्पद हैं।'
- चुनाव न्यूज़
- 4 min read
भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पूर्व प्रधानमंत्री एवं कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह द्वारा की गई टिप्पणी को हास्यास्पद बताया। केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा कि सक्रिय राजनीति छोड़ने के बावजूद पूर्व प्रधानमंत्री ने देश की जनता को गुमराह करने की अपनी आदत नहीं छोड़ी है। मनमोहन सिंह ने लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत एक जून को होने वाले मतदान से पहले पंजाब के मतदाताओं से अपील करते हुए आरोप लगाया कि मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान द्वेषपूर्ण भाषण देकर सार्वजनिक संवाद के साथ ही प्रधानमंत्री पद की गरिमा को कम किया है।
उन्होंने मोदी पर कुछ झूठे भाषण देने का भी आरोप लगाया। वहीं पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के इस बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर पी सिंह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, 'पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लोकसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अचानक अपने पत्र में जो बेतुकी बातें कही हैं, वो न केवल हास्यास्पद हैं, बल्कि देश के प्रधानमंत्री पद पर रह चुके व्यक्ति के लिए भी शोभा नहीं देतीं।'
.......उस वक्त मीडिया में तो ऐसी खबरें भी आई थी कि मनमोहन सिंह जी ने कहीं का भाषण कहीं और दे दिया था। कांग्रेस की यूपीए सरकार में तो हर मंत्री अपने आप को प्रधानमंत्री मानता था और प्रधानमंत्री को कोई प्रधानमंत्री मानता ही नहीं था।.......
— RP Singh Ntnl Spokesperson BJP (Modi Ka Parivar) (@rpsinghkhalsa)
अब भी जनता को गुमराह करना नहीं छोड़ा
BJP प्रवक्ता ने आगे कहा, 'ऐसा प्रतीत होता है कि सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने के बाद भी डॉ. मनमोहन सिंह ने देश की जनता को गुमराह करने की अपनी आदत नहीं छोड़ी है।' वहीं इसके पहले पूर्व प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया था कि मोदी ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा कम की है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए BJP नेता आर पी सिंह ने कहा, 'भारत का नाम आज पूरी दुनिया में गूंज रहा है। इसकी झलक हमें पिछले साल जी20 बैठक में देखने को मिली थी।'
कांग्रेस के कार्यकाल में 'सुपर पीएम' होता था
BJP नेता ने हमला जारी रखते हुए आगे ट्वीट किया, 'उनके (मनमोहन के) कार्यकाल में कथित रूप से एक 'सुपर पीएम' का भी पद हुआ करता था और आने वाले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष उस सुपर पीएम से ही मिलना पसंद करते थे। इतना ही नहीं, तभी तो प्रधानमंत्री देश के बाहर जाते थे या देश में किसी राज्य के दौरे पर भी जाते थे तो किसी को पता नहीं चलता था।'
.......उस वक्त मीडिया में तो ऐसी खबरें भी आई थी कि मनमोहन सिंह जी ने कहीं का भाषण कहीं और दे दिया था। कांग्रेस की यूपीए सरकार में तो हर मंत्री अपने आप को प्रधानमंत्री मानता था और प्रधानमंत्री को कोई प्रधानमंत्री मानता ही नहीं था।.......
— RP Singh Ntnl Spokesperson BJP (Modi Ka Parivar) (@rpsinghkhalsa)
UPA सरकार में कोई प्रधानमंत्री को नहीं मानता था
आर पी सिंह ने कहा, 'उस वक्त मीडिया में तो ऐसी खबरें भी आईं थीं कि मनमोहन सिंह जी ने कहीं का भाषण कहीं और दे दिया था। कांग्रेस नीत संप्रग सरकार में तो हर मंत्री अपने आप को प्रधानमंत्री मानता था और प्रधानमंत्री को कोई प्रधानमंत्री मानता ही नहीं था।' BJP प्रवक्ता ने कहा, 'मनमोहन सिंह जी ने अपने पत्र में लिखा है कि उन्होंने कभी किसी समुदाय को निशाना नहीं बनाया। सच्चाई ये है कि ये मनमोहन सिंह ही थे जिन्होंने एक नहीं, दो बार कहा कि इस देश के संसाधनों पर पहला हक़ मुसलमानों का है।'
किसान कर्जमाफी में भी घोटाले की बात
BJP नेता ने किसानों की कर्जमाफी को लेकर भी पूर्व पीएम पर हमला बोला। उन्होंने आगे कहा, 'अच्छा है कि मनमोहन सिंह जी ने अपने पत्र में स्वयं कबूल कर लिया कि आपने 10 साल में केवल 3.73 करोड़ किसानों के 72 हजार करोड़ रुपये माफ़ किये। हालांकि 72 हजार करोड़ रुपये में भी घोटाले की बात सामने आई थी। यह तो रही आपकी बात मनमोहन सिंह जी।'
टॉप 5 में देश की अर्थव्यवस्था, 3 गुना बढ़ी GDP
आर पी सिंह ने कहा, 'मनमोहन सिंह ने यह भी लिखा कि संप्रग कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था बेहतर थी और जीडीपी अधिक थी। अब इस पर क्या ही कहा जाए। मनमोहन सिंह जी, आपके कार्यकाल में भारत की अर्थव्यवस्था 'फ्रैजाइल फाइव' में थी, आज 'टॉप फाइव' में है। देश की जीडीपी आपके समय से लगभग तीन गुना बढ़ी है। आज देश 3800 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था है। आज भारत दुनिया में सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है।'
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 31 May 2024 at 07:36 IST