अपडेटेड 4 June 2024 at 15:59 IST
Sheohar Election Result: RJD पर भारी पड़ीं बाहुबली नेता आनंद मोहन की पत्नी लवली, 30000 वोटों से आगे
Elections Result 2024: बिहार के शिवहर लोकसभा सीट से बाहुबली नेता रहे आनंद सिंह की पत्नी लवली आनंद जीत की तरफ तेजी से बढ़ रही हैं।
Bihar Sheohar Election Result: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे अब धीरे-धीरे साफ होने लगे हैं। बिहार की बात करें तो पीएम मोदी और नीतीश की जोड़ी एक बार फिर सुपरहिट साबित हुई है। अब तक हुए रुझानों के अनुसार बिहार की 40 सीटों में से 32 पर NDA जीत की तरफ बढ़ रही है। रुझानों को देखकर ये कहना होगा कि इस बार बिहार में बीजेपी के सहयोगी दलों ने बहुत अच्छा काम किया है। इसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि 14 सीटों पर जदयू आगे है और चिराग पासवान की पार्टी LJP (राम विलास) ने सभी 5 सीटों पर क्लीन स्वीप किया है।
बिहार के शिवहर लोकसभा सीट से बाहुबली नेता रहे आनंद सिंह की पत्नी लवली आनंद जीत की तरफ तेजी से बढ़ रही हैं। लवली जदयू की प्रत्याशी हैं और उनकी टक्कर आरजेडी प्रत्याशी रितु जायसवाल से हो रहा है जो अभी 35000 वोटों से पीछे चल रही हैं।
बिहार में ऐसा है आंकड़ा (रुझान के अनुसार)
जदयू- 14
बीजेपी- 12
लोजपा (राम विलास) - 5
आरजेडी- 3
कांग्रेस- 2
सीपीआई (एमएल) (एल)- 2
कुल सीट- 40
इसे भी पढ़ें: Elections Result 2024: चुनावी मैदान पर यूसुफ पठान का जबरदस्त छक्का, अधीर रंजन से इतने वोटों से आगे
बता दें कि अब तक हुए रुझानों के अनुसार लोकसभा चुनाव के 542 सीटों में से 294 सीटों पर NDA जीत की तरफ बढ़ रही है, जबकि 231 सीटों पर इंडी ब्लॉक आगे है। उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। UP के 80 सीटों में से 35 सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे है। बीजेपी के खाते में 34 सीटें हैं और 7 सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाई हुई है।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 4 June 2024 at 15:20 IST