अपडेटेड 7 April 2024 at 11:41 IST

BJP MP राजीव प्रताप रूडी के बयान पर रोहिणी आचार्य का पलटवार, बोलीं- जनता के बीच जाएं सच पता चलेगा

BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी के बयान राष्ट्रीय जनता दल की सारण से उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने पलटवार करते हुए कहा कि जनता के बीच जाए तो वास्तविकता पता चल जाएगा।

Follow :  
×

Share


रोहिणी आचार्य | Image: @RohiniAcharya- Facebook

लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग जोर शोर से हो रही है। राष्ट्रीय जनता दल की सारण से उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजीव प्रताप रूडी के बयान पर पलटवार किया। रोहिणी आचार्य ने कहा कि जनता के बीच जाए तो वास्तविकता पता चल जाएगा।

राजद नेता रोहिणी आचार्य ने कहा, "उन्हें जनता के बीच जाना चाहिए, तभी उन्हें समझ आएगा कि वास्तविकता क्या है। वो देखेंगे कि जनता का कितना आशीर्वाद मिल रहा है। मेरे जैसी बेटी कौन नहीं चाहेगा…।" प्रधानमंत्री मोदी नवादा की जनता को संबोधित करने वाले हैं। इसे लेकर जब उनसे सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, "मुझे इससे कोई लेना-देना नहीं है। लोग 2 करोड़ नौकरियों और उनके खातों में 15 लाख रुपये का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने सारण में चीनी मिल स्थापित करने का वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं किया।" अब तक किया गया है।"

तेजस्वी के बयान पर सम्राट चौधरी का पलटवार

राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा, "उन्हें बताना चाहिए कि जब उनके पिता सीएम और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री ने उन पर कैसे कार्रवाई की थी। मैं भी उनका पीड़ित हूं। मेरा घर उन्होंने तोड़ दिया, मानवाधिकार आयोग ने उन्हें नोटिस दिया है, लालू यादव के परिवार को इन चीजों पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।" वहीं बिहार के नवादा में पीएम मोदी की रैली को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि हम बिहार की धरती पर पीएम मोदी का स्वागत करते हैं। 

तेजस्वी के किस बयान पर बीजेपी ने किया पलटवार?

दरअसल, तेजस्वी यादव ने बीते गुरुवार को कहा था कि पीएम मोदी ने उनके द्वारा टोके जाने के बाद अपनी रैली (बिहार के जमुई में) में एक बार भी परिवारवाद का जिक्र नहीं किया। ई बिहार ह भैया, इहा कुछ भी हो सकेला। आप सभी की जानकारी के लिए बता दूं, प्रधानमंत्री जी ने आज की रैली में एक बार भी परिवारवाद का जिक्र नहीं किया। आशा है अब मेरे टोकने के बाद फिर करेंगे तो हम भी सूची छपवा देंगे। जय हिन्द, जय बिहार।

विशेष राज्य के दर्जा को लेकर राजद का बीजेपी पर हमला

राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा, “इन्होंने 2013 में बोला था कि ये बिहार राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देंगे। अब तो हम इंतजार करते रहेंगे। 11 साल बाद बिहार फिर से आपसे यही सवाल कर रहा है। हमारे कोई अलग से पीएम तो हैं नहीं। तो हम तो उनसे दरख्वास्त ही कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा कि किसी के भी मुंह से गलती से कुछ गलत निकल सकता है। प्रधानमंत्री जी इतिहास लोगों को महान बनाता है मीडिया प्रबंधन करने से कोई महान नहीं बनता। भ्रष्टाचार और परिवारवाद पर तो इनकी पूरी कुंडली खुल गई है।"

इसे भी पढ़ें: लालू यादव के परिवार को बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं... तेजस्वी पर BJP नेता सम्राट चौधरी का हमला

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 7 April 2024 at 11:41 IST