अपडेटेड 5 March 2024 at 12:38 IST

बांसुरी स्वराज को टिकट, 4 सांसदों की छुट्टी... तो क्या Delhi में एक तीर से दो निशाना साध रही BJP?

बांसुरी स्वराज को मीनाक्षी लेखी की सीट से चुनावी समर में उतारा गया है। राजनीति पर पैनी नजर रखने वाले इसे एक तीर से दो निशाना साधने की रणनीति करार दे रहे हैं।

Follow :  
×

Share


बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली सीट से मिला लोकसभा टिकट | Image: bansuri/x

Bansuri Swaraj:  2 मार्च को 400 पार का पक्का इरादा किए बैठी बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। फिर चौंकाया। 4 सांसदों का पत्ता साफ किया तो यंग, डायनमिक युवा महिला चेहरे को टिकट थमा दिया। बांसुरी स्वराज जो भूतपूर्व विदेश मंत्री और भाजपा दिग्गज सुषमा स्वराज की बेटी हैं। उनकी ही तरह कनेक्शन बनाने में माहिर भी।

सवाल पूछा जाने लगा है कि आखिर लोकप्रिय नेताओं के होते हुए भी बांसुरी को मौका क्यों दिया गया?

एक तीर निशाने कई!

भाजपा बांसुरी के जरिए मास लेवल पर एक नहीं कई संदेश देना चाहती है। पहला मैसेज कि वो अगली पीढ़ी के ऊर्जावानों को पहली पंक्ति में खड़ा करने की हिम्मत रखती है। दूसरा एक ऐसा फ्रेश चेहरा जो विधानसभा चुनाव में आप के मुकाबले में डट कर खड़ा रहे। एक्टिव हो और पब्लिकली Acceptable हो।  वैसे ही जैसे सांसद हर्षवर्धन रहे हैं। पेशे से चिकित्सक दिल्ली का जाना माना चेहरा- जिन्होंने राजनीति से संन्यास लेने का फैसला किया और अपना फ्यूचर भी प्लान कर लिया। एक और अहम वजह है वो है मजबूत महिला चेहरा। तैयारी 2025 की है हो सकता है भविष्य में महिला सीएम के तौर पर भी इन्हें पोट्रे किया जाए!

मेहनती बांसुरी जिताऊ प्रत्याशी

बांसुरी की उम्मीदवारी को लेकर विपक्ष ने सवाल भी उठाए तो भाजपा ने उसका जवाब भी दिया। कहा बांसुरी जिम्मेदार हैं, मेहनती हैं और इस हिसाब से दावेदार के तौर पर खुद को साबित करती हैं। विरोधियों के परिवारवाद वाले तंज को 39 साल की बांसुरी पर पार्टी फिट बैठता नहीं मान रही। दल का कहना कि दिल्ली की पहली महिला सीएम सुषमा स्वराज ने अपने गृह क्षेत्र के तौर पर संवारा सजाया। शीर्ष नेतृत्व मानता है कि वो जिताऊ प्रत्याशी हैं और इसी आधार पर उनकी दावेदारी पुख्ता है।

4 सांसदों का कटा टिकट

भाजपा ने नई दिल्ली से केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी, चांदनी चौक से पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा को टिकट नहीं दिया। वहीं भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी पर भरोसा जताया और उन्हें एक बार फिर उत्तर पूर्व दिल्ली से प्रत्याशी घोषित किया।

ये भी पढ़ें- ED की बड़ी कार्रवाई, सलमान खुर्शीद की पत्‍नी की लाखों की प्रॉपर्टी जब्त; ये है पूरा मामला
 

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 5 March 2024 at 09:11 IST