अपडेटेड 16 January 2024 at 17:37 IST
Andaman and Nicobar lok sabha: 2019 में बीजेपी से छिनी थी सीट, क्या इस बार बदलेगा पासा?
Andaman and Nicobar lok sabha Seat: 1967 से पहले यहां संसद सदस्य निर्वाचित नहीं होता था, जबकि सदस्य को सीधे राष्ट्रपति की तरफ से नियुक्त किया जाता था।
Andaman and Nicobar Islands Lok Sabha Election: केंद्र शासित राज्यों में शामिल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भी लोकसभा चुनावों के लिए तैयार है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक ही लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है, जहां से मौजूदा वक्त में कांग्रेस का कब्जा है और कुलदीप राय शर्मा मौजूदा सांसद हैं।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पहली बार 1967 में लोकसभा के चुनाव हुए और इसमें जीत कांग्रेस को मिली थी। 1999 तक कांग्रेस ने लगातार यहां नेतृत्व किया। सबसे लंबे समय तक कांग्रेस के मनोरंजन भक्त यहां से सांसद रहे हैं। बीजेपी ने 3 बार यहां जीत हासिल की है। 1967 से पहले यहां संसद सदस्य निर्वाचित नहीं होता था। इस लोकसभा सीट से सदस्य को सीधे भारत के राष्ट्रपति की तरफ से नियुक्त किया जाता था।
2019 के चुनाव नतीजे
2019 के आंकड़ों के मुताबिक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 2.69 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें से करीब 2.07 लाख मतदाताओं ने अपना मत का इस्तेमाल किया था। मतलब करीब 77 प्रतिशत वोट पड़े। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर कुलदीप राय शर्मा को जीत मिली। उन्होंने 1407 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। कुलदीप राय शर्मा को 95,308 वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी ने विशाल जॉली पर दांव लगाया था, जो 93,901 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर आए।
यह भी पढ़ें: Chandigarh Seat: 2004 से केंद्र में जिस दल की सरकार, उसने जीता चंडीगढ़... क्या इस बार बदलेगा गणित
2014 के नतीजे
2014 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विष्णु पद रे को जीत मिली थी। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप राय शर्मा को मात दी थी। उस समय विष्णु पद रे 7812 वोटों के अंतर से जीते। उन्हें 90,969 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप राय शर्मा के खाते में 83,157 वोट आए।
अंडमान और निकोबार द्वीप- लोकसभा चुनाव नतीजे
| कार्यकाल | सांसद | पार्टी |
| 1967-71 | केआर गणेश | कांग्रेस |
| 1971-77 | ||
| 1977-80 | मनोरंजन भक्त | |
| 1980-84 | ||
| 1984-89 | ||
| 1989-91 | ||
| 1991-96 | ||
| 1996-98 | ||
| 1998-99 | ||
| 1999-2004 | विष्णु पद रे | भारतीय जनता पार्टी |
| 2004-2009 | मनोरंजन भक्त | कांग्रेस |
| 2009-2014 | विष्णु पद रे | भारतीय जनता पार्टी |
| 2014-2019 | विष्णु पद रे | भारतीय जनता पार्टी |
| 2019-अब तक | कुलदीप राय शर्मा | कांग्रेस |
अंडमान और निकोबार द्वीप के बारे में
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में मौजूद है। अंडमान द्वीपसमूह और निकोबार द्वीपसमूह हिन्द महासागर की पूर्वी दिशा में अंडमान सागर को अलग करता है। ये द्वीप समूह का कुल क्षेत्रफल लगभग 8,249 वर्ग किलोमीटर है और यहां 4.34 लाख लोगों की आबादी रहती है। इस द्वीप समूह पर कुल 3 जिले और 9 तहसील हैं। इस द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर शहर है, जहां से सभी व्यापारों, वाणिज्यों, प्रशासनिक पर्यटन गतिविधियों का प्रबंध किया जाता है।
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 16 January 2024 at 17:17 IST