अपडेटेड 24 April 2024 at 09:46 IST

BIG BREAKING: अखिलेश यादव खुद लड़ सकते हैं कन्नौज से चुनाव, भतीजा तेज प्रताप का कटेगा टिकट?

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपना मन बदल लिया है और अब वो खुद कन्नौज से चुनाव लड़ सकते हैं।

Follow :  
×

Share


अखिलेश यादव | Image: PTI/File

Breaking News: लोकसभा चुनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपना मन बदल लिया है और अब वो खुद कन्नौज से चुनाव लड़ सकते हैं। पहले इस सीट से उनके भतीजे तेज प्रताप को प्रत्याशी बनाया गया था। 

सूत्रों के अनुसार सपा की पारंपरिक सीट कन्नौज से अखिलेश यादव ही चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने एक दिन पहले तेज प्रताप को यहां से उम्मीदवार बनाने का फैसला किया था, लेकिन 24 घंटे के अंदर उन्होंने मन बदल लिया।

सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता कन्नौज सीट से अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की मांग कर रहे थे। यही वजह है कि अखिलेश ने अपना मन बदलने का फैसला किया और अब खुद कन्नौज से ताल ठोकेंगे। ताजा रिपोर्ट के अनुसार अखिलेश यादव 25 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे।

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 24 April 2024 at 08:10 IST