अपडेटेड 7 June 2024 at 11:58 IST

मुख्तार की कब्र पर जिस DM से भिड़े थे अफजाल, उसी से मुस्कुरा कर लिया जीत का सर्टिफिकेट; जानिए मामला

अफजाल के पहुंचते ही डीएम ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया और मुस्‍कुराते हुए सर्टिफिकेट सौंपा।

Follow :  
×

Share


afzal ansari winning certicate ghazipur dm aryaka akhoury | Image: X

Afzal Ansari News: पूर्वांचल की सबसे चर्चित गाजीपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अफजाल अंसारी (मुख्तार अंसारी का भाई) ने बीजेपी के पारसनाथ राय को 124861 वोटों से शिकस्त दी। जीत दर्ज करने के बाद उन्‍होंने डीएम आर्यका अखौरी से जीत का सर्टिफिकेट लिया।

अफजाल के पहुंचते ही डीएम ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया और मुस्‍कुराते हुए सर्टिफिकेट सौंपा। ये अमूमन हर जीते सांसद के साथ हुआ लेकिन ये नजारा इसलिए खास था क्योंकि मुख्तार के जनाजे के समय डीएम आर्यका अखौरी और अफजाल के बीच तीखी बहस हो गई थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

30 मार्च को हुई थी अफजाल और डीएम के बीच तीखी

अफजाल के भाई मुख्‍तार अंसारी की मौत बांदा जेल में हो गयी थी। मुख्तार की मौत 28 मार्च को हुई। मुख्तार का जनाजा 30 मार्च को निकला। मुख्तार का जनाजा मुहम्मदाबाद स्थित उनके पैतृक घर से काली बाग कब्रिस्तान के लिए निकला।

इस दौरान बड़ी संख्या में मुख्तार के समर्थक और चाहने वाले जनाजे में शामिल हुए। कब्र पर मिट्टी डालने के लिए आ रही भीड़ पर डीएम ने नाराजगी जताई थी। उन्‍होंने कहा था कि धारा 144 लोकसभा चुनावों के कारण लगा हुआ है। हर कोई कब्र पर मिट्टी नहीं डाल सकता।

इस पर अफजाल ने कहा था कि यह आपकी(डीएम) कृपा पर नहीं है कि कितने लोग मिट्टी दें। इस पर डीएम ने अफजाल को याद दिलाया था कि वह डीएम और जिला निर्वाचन अफसर हैं। सभी की वीडियोग्राफी हो रही है। धारा 144 के उलंघन में एफआईआर दर्ज होगी। इस पर अफजाल ने कहा था कि चाहे कुछ भी हो, डीएम लोगों मिट्टी देने से नहीं रोक सकतीं।

बांदा जेल में हुई थी मुख्तार की मौत

मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ने के बाद बांदा जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई थी। मुख्तार के परिजनों ने अंसारी को जेल में धीमा जहर देने का आरोप लगाया था। अफजाल अंसारी ने आरोप लगाए कि ‘मुख्तार अंसारी की हत्या कर उन्हें रास्ते से हटा दिया गया है। समय आने पर हम इस बात का पुख्ता सबूत देंगे कि उन्हें जहर देकर मारा गया है। कुछ अपराधियों को बचाने के लिए पूरी सरकार और उसकी मशीनरी ने ऐसा किया है।’

इसे भी पढ़ें- ब्‍वॉयफ्रेंड संग OYO रूम पहुंची लड़की, 2 दिन बाद इस हाल में बिस्तर पर मिली; लड़के के साथ भी हुआ कांड

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 7 June 2024 at 11:54 IST