कांग्रेस को नहीं मिल रहे प्रत्याशी! अधीर रंजन चौधरी ने इस BJP नेता को दिया कांग्रेस में आने का ऑफर
कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया कि गांधी परिवार से संबंध होने के कारण बीजेपी ने वरुण गांधी को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दिया।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read
Adhir Chaudhary On Varun Gandhi : सियासी दंगल में हर पार्टी एक दूसरे से अव्वल रहना चाहती है। हर समीकरणों को देखकर प्रत्याशी मैदान में उतारे जा रहे हैं। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में कई वर्तमान सांसदों के टिकट काटे हैं। पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी को भी टिकट नहीं मिला है। अब कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल होने का न्योता दिया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को दावा किया कि गांधी परिवार से संबंध होने के कारण बीजेपी ने वरुण गांधी को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दिया। उन्होंने वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल होने का न्योता भी दिया। अधीर रंजन चौधरी ने वरुण गांधी को एक दबंग नेता बताया और कहा कि वह एक साफ छवि वाले पढ़े लिखे व्यक्ति हैं।
वरुण के बार में क्या बोले अधीर रंजन चौधरी?
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने वरुण गांधी को लेकर कहा, 'वह एक दबंग नेता और बहुत शिक्षित व्यक्ति हैं। उनकी छवि साफ-सुथरी है। वरुण गांधी का गांधी परिवार से संबंध है। यही कारण है कि बीजेपी ने उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया। मुझे लगता है कि उन्हें कांग्रेस में शामिल होने आना चाहिए, हमें बहुत खुशी होगी। वरुण और कांग्रेस नेता राहुल गांधी चचेरे भाई हैं।'
वरुण की जगह जितिन प्रसाद को टिकट
पीलीभीत से दो बार के लोकसभा सदस्य वरुण गांधी को बीजेपी ने इस बार टिकट नहीं दिया है। गांधी अक्सर केंद्र और उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की सरकारों के बारे में और पार्टी लाइन से हटकर बात करते रहे हैं। हालांकि, बीजेपी ने उनकी मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर से दोबारा उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पीलीभीत सीट से वरुण गांधी की जगह कांग्रेस के पूर्व सदस्य जितिन प्रसाद को टिकट दिया है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 26 March 2024 at 17:16 IST