PM मोदी से अनुराग ठाकुर तक... आखिरी चरण के 10 VIP उम्मीदवार, जिसके रिजल्ट पर पूरे देश की रहेगी नजर

लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण की 57 सीटों पर मत पड़ रहे हैं। एक्टर्स से लेकर मंझे हुए राजनेता इसमें शामिल हैं।

Follow :  
×

Share


सातवें फेज की वोटिंग | Image: x/collage republic

7th Phase Voting 2024:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट दी प्राइम सीट है। यानि ऐसी सीट जिस पर देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की निगाहें हैं। जीत की हैट्रिक तय मानी जा रही है बस मार्जिन कितना बढ़ेगा, वोटिंग प्रतिशत क्या होगा इस पर नजर है।

इस फेज में पंजाब की 13, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ की 1 लोकसभा सीट सहित आठ राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है।

आइए एक एक कर समझते हैं किसके मुकाबले में खड़ा है कौन?

वाराणसी में पीएम के मुकाबले में कौन?

वाराणसी इंडी गठबंधन से कांग्रेस नेता अजय राय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले दो लोकसभा चुनाव से यह लगातार पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ खड़े हुए और मात ही मिली। हार की हैट्रिक पहले ही लगा चुके हैं और चौथी बार फिर मैदान में हैं। 2009 में सपा के टिकट पर लड़े थे और भाजपा के मुरली मनोहर जोशी से शिकस्त खा बैठे। पिछले तीनों चुनाव में तीन नंबर पर ही रहे हैं।

वाराणसी में पीएम के मुकाबले इंडी अलायंस उम्मीदवार अजय राय

2019 में PM मोदी को 6,74,664 वोट पड़े मतलब अजय राय 2019 में भी 5 लाख से ज्यादा वोटों से वाराणसी की सीट हार गए।

अनुराग ठाकुर बनाम सतपाल रायजादा

हमीरपुर सीट से अनुराठ ठाकुर के मुकाबले कांग्रेस के रायजादा

हमीरपुर संसदीय सीट से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लगातार पांचवीं बार मैदान में हैं, उनके सामने कांग्रेस के सतपाल रायजादा हैं। यहां 12 प्रत्याशियों में से मुख्य मुकाबला भाजपा व कांग्रेस के बीच है।

मंडी पर आमने सामने बीजेपी-कांग्रेस

मंडी में 10 दावेदार चुनावी समर में हैं। मुख्य मुकाबला कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह और बीजेपी उम्मीदवार और एक्टर कंगना रनौत के बीच है। दोनों ओर से दावे तगड़े हैं। कंवेसिंग भी जोरदार हुई है। मामला 50-50 का माना जा रहा है।

मिर्जापुर में मंत्री अनुप्रिया पटेल को सपा उम्मीदवार से चुनौती

एनडीए अलांयस के अहम घटक अपना दल की अनुप्रिया पटेल के सामने सपा ने डॉ. रमेश चंद बिंद को चेहरा बनाया है। बिंद पिछली बार भदोही सीट से भाजपा सांसद बने थे लेकिन इस बार टिकट कटने पर पाला बदल लिया। रमेश चंद बिंद चुनाव से कुछ दिन पहले भाजपा से सपा में शामिल हुए और उन्हें टिकट भी मिल गया।

पंजाब की इस सीट पर दो हाई प्रोफाइल महिलाओं में सीधी टक्कर

हरसिमरत कौर

पटियाला सीट पर दो कद्दावर आमने सामने हैं। परिनीत कौर जो पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं और दूसरी हरसिमरत कौर जो दो बार डिप्टी सीएम रहे सुखबीर बादल की पत्नी हैं। परिणीत पहले कांग्रेस से लड़ती रही हैं लेकिन इस बार वो बीजेपी से चुनावी मैदान में हैं तो एनडीए गठबंधन से अलग हुई शिरोमणि अकाली दल से पूर्व कैबिनेट मंत्री हरसिमरत कौर लड़ रही हैं।

पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद

पटना साहिब सीट से एक बार फिर रविशंकर प्रसाद मैदान में हैं तो उनके सामने कांग्रेस ने युवा चेहरे अंशुल अविजित को प्रत्याशी बनाया है। अंशुल पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम के नाती और लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार के बेटे हैं।

पाटलिपुत्र से चाचा को चुनौती देगी भतीजी मीसा!

बिहार की पाटलिपुत्र सीट से एक बार फिर लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा यादव चुनावी समर में ताल ठोक रही हैं। 2 बार हार का सामना कर चुकी हैं और तीसरी बार जीत के दावे संग मैदान में हैं। उनके सामने बीजेपी ने कद्दावर रामकृपाल यादव को मैदान में उतारा है। रामकृपाल पहले राजद में ही थी लेकिन 2014 में वो बीजेपी में शामिल हो गए। मीसा उन्हें चाचा कह कर संबोधित करती हैं।

गोरखपुर में दो एक्टर्स आमने सामने

रवि किशन के सामने काजल निषाद

गोरखपुर लोकसभा सीट पर रवि किशन बीजेपी से हैं। उनके सामने सफलता दोहराने की चुनौती है। 2019 में रवि किशन भाजपा उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज करने में कामयाब हुए थे। इस बार इंडी अलायंस ने सपा प्रत्याशी के तौर पर भोजपुरी एक्ट्रेस काजल निषाद को चुनावी मैदान में उतारा है।

गाजीपुर सीट पर सीधी टक्कर

गाजीपुर लोकसभा सीट पर अफजाल अंसारी की कड़ी परीक्षा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद अफजाल सहानुभूति के सहारे जीत हासिल करने के लिए उत्सुक हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में अफजाल सपा-बसपा गठबंधन के तहत बसपा उम्मीदवार के तौर पर लड़े थे। भाजपा को हराने में सफल रहे थे। इस बार उनके सामने पारस नाथ राय की चुनौती है। बसपा ने उमेश कुमार सिंह को उतार कर सपा की चुनौती बढ़ाई है।

मनीष तिवारी कांग्रेस से तो बीजेपी से कौन?

चंडीगढ़ सीट पर बीजेपी प्रत्याशी संजय टंडन और कांग्रेस के मनीष तिवारी के बीच मुकाबला है। यहां एनडीए (NDA) और इंडिया गठबंधन (India Alliance) के बीच सीधी टक्कर है।

ये भी पढ़ें- 4 जून को किसकी सरकार? 'साइलेंट वोटर' बनेगा जीत का बड़ा फैक्टर? Voting Percentage में जोरदार इजाफा

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 1 June 2024 at 16:49 IST