अपडेटेड 21 May 2024 at 08:20 IST

प्रचंड गर्मी के बीच हुआ 5वें चरण का मतदान, कहां सबसे ज्यादा और कहां सबसे कम? इतना रहा वोटिंग प्रतिशत

20 मई को लोकसभा चुनाव के पांचवें फेज की वोटिंग हुई। प्रचंड गर्मी के बीच 60 फीसदी से ज्यादा मत पड़े। चुनाव आयोग ने इससे संबंधित डाटा साझा किया।

Follow :  
×

Share


5वें फेज में इलेक्शन कमिशन ने बताया कितना हुआ मतदान! | Image: @SpokespersonECI/x

5th phase Voter Turnout:   ECI ने ट्वीट कर बताया है कि पांचवें फेस के लोकसभा चुनाव में 60.09 फीसदी वोटिंग हुई। ये आंकड़े भी रात 11:30 बजे तक के हैं। ईसी ने प्रेस नोट में 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की वोटिंग का हाल सुनाया है।

देश की 49 सीटों पर मतदान हुआ। वहीं ओडिशा विधानसभा की 35 सीटों पर विधानसभा चुनाव संपन्न हुए, झारखंड की गांडेय और यूपी की लखनऊ ईस्ट विधानसभा सीट पर उप चुनाव हुआ था।

सबसे ज्यादा मतदान बंगाल में, सबसे पीछे कौन?

चुनाव आयोग ने रात 11 बजे तक का ब्योरा शेयर किया है। इसके मुताबिक प्रचंड गर्मी में भी बंगाल में लोगों ने जोशो खरोश के साथ मतदान किया। इसी वजह से यहां 74 फीसदी मतदान हुआ तो वहीं महाराष्ट्र उन 6 राज्यों में सबसे अंतिम पायदान पर रहा। यहां 54.29 प्रतिशत मत पड़े हैं।

प्रेस नोट में कहा गया है कि जैसे जैसे फील्ड स्तर पर मौजूद पोलिंग अफसर लौट रहे हैं उस आधार पर इसे अपडेट किया जा रहा है। देखें पोस्ट-

5वें चरण की हाइलाइट्स

  • पश्चिम बंगाल को छोड़कर 5वें चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। बंगाल के कुछ पोलिंग स्टेशन पर गड़बड़ी की खबरें आईं। बैरकपुर और हुगली में टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ता आपस में भिड़ भी गए।
  • मुंबई में सितारों का मजमा लगा। हर छोटे बड़े स्टार आम लोगों संग लाइन में लग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। गुलजार, सुभाष घई, ऐश्वर्या राय, क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर संग कई लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दांस ने भी वोटिंग की। वहीं एक मतदान केंद्र पर शिवसेना (यूबीटी)के तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। ये लोग डमी ईवीएम रखने के आरोप में पकड़े गए।
  • पांचवें चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बसपा सुप्रीमो मायावती, सतीश चंद्र मिश्रा  राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे दिनेश प्रताप सिंह वोट डालने वालों में शामिल रहे।
  • 543 लोकसभा सीटों में चौथे फेज तक 380 सीटों पर मतदान हुआ था। पांचवें चरण की सीटों को मिलाकर कुल 429 सीटों पर वोटिंग संपन्न हुई। बाकी 2 चरणों में 114 सीटों पर वोटिंग होनी अभी बाकी है।

ये भी पढ़ें-'EVM से राजा नहीं जनसेवक निकलते हैं...', वोटिंग के बाद राजा भैया ने ऐसा क्यों कहा?

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 21 May 2024 at 08:13 IST