अपडेटेड 4 June 2024 at 11:34 IST

करनाल विधानसभा उपचुनाव: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी 1,770 वोट से आगे

Karnal Assembly bypoll: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी 1,770 वोट से आगे हैं।

Follow :  
×

Share


सीएम नायब सैनी | Image: ANI

Karnal Assembly bypoll: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल विधानसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के तरलोचन सिंह से 1,770 वोट से आगे हैं। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।

करनाल विधानसभा सीट पर पिछले महीने उपचुनाव हुए थे।

हरियाणा में 10 लोकसभा सीट और करनाल विधानसभा सीट के लिए वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से जारी है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से निवर्तमान सांसद हैं।

हरियाणा में लोकसभा क्षेत्रों और करनाल विधानसभा सीट के लिए मतदान देश में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को हुआ था।

सैनी ने 12 मार्च को मनोहर लाल खट्टर की जगह मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

करनाल से विधायक के रूप में खट्टर के इस्तीफे के कारण उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी थी। मनोहर लाल खट्टर को भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) ने करनाल संसदीय सीट से मैदान में उतारा है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में कंगना और अनुराग ठाकुर आगे, सभी निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा को बढ़त

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 4 June 2024 at 11:34 IST