Jharkhand Election: 'चुनाव में महाविजय की ओर बढ़ रही BJP', शिवराज सिंह चौहान का बड़ा दावा

शिवराज ने कहा कि यह चुनाव झारखंड को बचाने के लिए है। माटी, बेटी, रोटी की सुरक्षा के लिए है। झारखंड के नौजवानों को रोजगार देने, किसानों की आय बढ़ाने के लिए है।

Follow :  
×

Share


झारखंड चुनाव पर शिवराज सिंह चौहान | Image: R Bharat

Shivraj Singh Chouhan on Jharkhand Election: झारखंड चुनाव को लेकर BJP का पूरे जोश के साथ प्रचार करती नजर आ रही हैं। पार्टी को इस बार राज्य की सत्ता में वापसी की पूरी उम्मीदें हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कहा है कि इस चुनाव में BJP और NDA की महाविजय होगी।

शिवराज ने झारखंड में हुई पीएम मोदी की रैली पर कहा कि झारखंड की पवित्र धरती पर उनके आगमन से प्रदेश में आनंद और उत्साह से भर गया।

‘झारखंड बचाने के लिए है ये चुनाव’

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह चुनाव झारखंड को बचाने के लिए है। माटी, बेटी, रोटी की सुरक्षा के लिए है। झारखंड के नौजवानों को रोजगार देने, किसानों की आय बढ़ाने और विदेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए है। उन्होंने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था और सुशासन के लिए जनता BJP के साथ खड़ी है। चुनाव में बीजेपी और एनडीए की महाविजय होगी। हम महाविजय की ओर बढ़ रहे हैं।

पीएम मोदी ने किया चुनाव प्रचार अभियान का आगाज

झारखंड चुनाव को लेकर BJP नेताओं का जोश काफी हाई दिख रहा है। पार्टी को इस बार वह महागठबंधन को हराकर इस बार राज्य की सत्ता पर कब्ज जमाने की पूरी उम्मीदें हैं। BJP के दिग्गज नेता चुनाव के लिए प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मैदान में उतर आए। आज (4 नवंबर) को पीएम मोदी ने झारखंड में चुनावी जनसभाओं को संबोधित कर BJP के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की।

PM ने दिया नया नारा

PM मोदी ने झारखंड की धरती से नया नारा बुलंद किया। उन्होंने झारखंड की धरती से "रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में अबकी बार एनडीए सरकार" का नारा दिया। साथ ही वह रैलियों को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन सरकार पर खूब बरसे। पीएम मोदी ने झारखंड में जीत का दावा करते हुए कहा कि इस बार NDA उतनी सीटों के साथ जीत दर्ज करेगी जो पहले कभी नहीं मिलेगी और यह सब आपके आशीर्वाद से होगा।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Election: क्या CM हेमंत सोरेन का नामांकन खतरे में है? असम सीएम हिमंता ने किया बड़ा खुलासा

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 4 November 2024 at 23:24 IST