अपडेटेड 14 November 2024 at 15:51 IST

झामुमो सरकार ने झारखंड में ‘लव जिहाद’ और ‘भूमि जिहाद’ को बढ़ावा दिया, बोले अनुराग ठाकुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने पिछले पांच साल में राज्य को ‘लव जिहाद’ और ‘भूमि जिहाद’ दिए हैं।

Follow :  
×

Share


Anurag Thakur | Image: PTI

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन पर राज्य में पिछले पांच साल में ‘लव जिहाद’ और ‘भूमि जिहाद’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। ठाकुर ने राज्य की जनसांख्यिकी बदले जाने का भी आरोप लगाया। रांची में भाजपा कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए ठाकुर ने आरोप लगाया कि जन कल्याण के बजाय राज्य में ‘जिहाद’ कल्याण किया जा रहा है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने पिछले पांच साल में राज्य को ‘लव जिहाद’ और ‘भूमि जिहाद’ दिए हैं। जन कल्याण के बजाय सरकार ने जिहाद कल्याण किया है।’’ उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले पांच साल में राज्य की जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया गया है और

बीजेपी नेता ने कहा कि राज्य के लोग ठगा महसूस कर रहे हैं। ‘सरकार जल, जंगल, जमीन की लूट में लगी है। यहां गरीब जनता का राशन, जमीन, खदान और खनिज संसाधन लूट लिए गए।’’ उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने इस लूट के खिलाफ वोट देने और यहां गठबंधन सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने का मन बना लिया है।

यह भी पढ़ें: झारखंड में लागू होगा योगी मॉडल! कहा-लैंड जिहाद को उखाड़ फेकेंगे

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 14 November 2024 at 15:51 IST