Jharkhand Election: BJP प्रत्यासी भानु प्रताप के नामाकांन में उमड़ी भीड़, केशव मौर्य का जीत का दावा
BJP प्रत्यासी भानु प्रताप शाही ने भावनाथपुर विधानसभा से अपना नामांकन पत्र भरा। इस दौरान यूपी डिप्टी सीएम कैशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे।
Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई। सभी दलों की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं। गुरुवार, 24 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, बीजेपी प्रत्याशी समेत कई बड़े चेहरों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। भानू प्र्ताप शागी के नामांकन में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने झारखंड में NDA की जीत का दावा भी ठोका।
BJP प्रत्यासी भानु प्रताप शाही ने भावनाथपुर विधानसभा से अपना नामांकन पत्र भरा। नामांकन के बाद गोसाईबाग के मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में यूपी के उप मुख्यमंत्री कैशव मौर्य भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंंने जनता से भानु प्रताप के लिए वोट की भी अपील की। इस मौके पर स्थानीय नेताओं ने माला पहनाकर उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
भानु प्रताप शाही के नामांकन में शामिल हुए कैशव प्रसाद मौर्य
झारखंड में चुनावी सभा को संबोधित कर लखनऊ जाने के क्रम में दुद्धि स्थित हेलीपैड पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने मीडिया बातचीत करते हुए कहा कि भावनाथपुर विधानसभा के प्रत्यासी भानु प्रताप शाही के नामांकन में जन सैलाब उमड़ा था। उस जनसैलाब देखकर कहा जा सकता है कि यह उनके जीत का प्रमाण पत्र है। उन्होंने आगे कहा कि वहां की जनता भी राज्य में सत्ता परिवर्तन चाहती है। NDA की विधानसभा में जीत पक्की है। अपराधियों के अत्याचार से परेशान जनता ने इस बार सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है।
साथ ही सबका जोश और जुनून इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण था कि हेमंत सोरेन सरकार की विदाई तय है।
यूपी उपचुनाव पर क्या बोले कैशव प्रसाद मौर्य?
वहीं, यूपी में होने उपचुनाव को लेकर कैशव मौर्य ने कहा कि अखिलेश चाहे कांग्रेस के साथ लड़े,चाहे कांग्रेस से अलग लड़े, जनता सच्चाई जान चुकी है। झूठ की दीवार ढह चुकी है। लोकसभा के चुनाव में भ्रमित करने का काम करने किए थे उसकी असलियत जनता अब जान चुकी है। उपचुनाव में अब सभी सीटों पर कमल का फूल खिलेगा। वहीं, राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुये डिप्टी सीएम ने कहा कि उनका असर कांग्रेस पार्टी पर नहीं है तो चुनाव पर क्या होगा।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 24 October 2024 at 22:00 IST