अपडेटेड 14 November 2024 at 15:17 IST

झारखंड में लागू होगा योगी मॉडल! कहा- डबल इंजन की सरकार बनी तो लव जिहाद, लैंड जिहाद को उखाड़ फेकेंगे

CM योगी ने धनबाद में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उप्र की तरह झारखंड में भी ‘लव जिहाद, लैंड जिहाद’ को खत्म करने के लिए डबल इंजन की सरकार बनना जरूरी है।

Follow :  
×

Share


CM Yogi Adityanath | Image: R Bharat

झारखंड विधानसभा चुनाव( Jharkhand Assembly Election) के लिए पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को संपन्न हो गई। अब दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। बड़े-बडे़ नेताओं का झारखंड पहुंचने का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को चुनाव प्रचार के लिए धनबाद पहुंचे। CM योगी यहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अपने चिरपरिचित अंदाज में लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर बड़ी बात कही।

योगी आदित्यनाथ ने धनबाद के निरसा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं को बसने की इजाजत देकर झामुमो राज्य के अस्तित्व के लिए खतरा पैदा कर रहा है। INDI गठबंधन झारखंड को नक्सलियों का गढ़ बनाने की कोशिश कर रहा है। INDI वाले सिर्फ झारखण्ड को लूटने आए हैं। राज्य में रोहिंग्या मुसलमानों को घुसाने का काम किया जा रहा है। लैंड जिहाद, लव जिहाद के जरिये झारखंड में रोहिंग्या को घुसाने का काम किया जा रहा है।

झारखंड में ‘लव जिहाद, लैंड जिहाद’ को खत्म करेंगे-CM योगी

सीएम योगी ने कहा कि झारखंड में लव जिहाद, लैंड जिहाद को खत्म करने के लिए योगी मॉडल पर काम करना होगा। उप्र की तरह झारखंड में भी ‘लव जिहाद, लैंड जिहाद’ को खत्म करने के लिए डबल इंजन की सरकार बनना सुनिश्चित करें। यहां घुसपैठ नहीं होने देना है, इन्हें हमें बाहर करना है। ये लूट और भ्रष्टाचार फैलाने वालों के लिए राज्य में जगह नहीं होनी चाहिए। ये लोग बेटी की इज्जत के साथ खिलवाड़ करेंगे। आपके रोजगार पर डाके डालकर रोटी की समस्या खड़ी करेंगे, लव जिहाद के माध्यम से आपकी जमीन पर कब्जा करेंगे। ये नहीं होने देना है।

दंगा करने वाली की यात्रा जहन्नम में होती है- योगी

सीएम योगी ने यूपी का उदाहरण पेश करते हुए कहा कि UP में जो दंगे करता है उसकी यात्रा फिर जहन्नम में होती है। उसके बाद उसके के लिए कोई जगह नहीं बचती है। अगर कोई हमारे नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करता है। उसका ऐसा हाल किया जाता है कि पाकिस्तान भी कांप जाता है। आज नया भारत कहता है की, जो छेड़ेगा तो उसे छोड़ेगे नहीं। 2017 से पहले यूपी में ऐसा नहीं होता था। आज राज्य में डबल इंजन की सरकार है। यूपी में हिन्दुओं के पर्व का सम्मान हो रहा है। विकास के कार्य हो रहे है। झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनी तो विकास के कार्य तेजी से होंगे।

यह भी पढ़ें: 'सुनो सुनो अभी...15 मिनट हैं', ओवैसी ने की गलती होने की एक्टिंग और...

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 14 November 2024 at 14:40 IST