अपडेटेड 22 October 2024 at 14:14 IST

Jharkhand Assembly Election: 'INDI गठबंधन एक बड़ी हार की ओर...', चिराग पासवान ने किया बड़ा दावा

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी। इस बीच चिराग पासवान ने NDA को लेकर बड़ा दावा ठोका है।

Follow :  
×

Share


चिराग पासवान | Image: pti

झारखंड में चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी है। BJP और आजसू ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। तो मंगलवार, 22 अक्टूबर को कांग्रेस ने भी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। सभी पार्टियों की ओर से जोर-शोर प्रचार-प्रसार जारी है तो सभी अपनी-अपनी जीत का दावा भी कर रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने झारखंड में NDA की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं।

कांग्रेस ने सत्तारूढ़ गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध के बीच मंगलवार को उम्मीदवार पहली सूची जारी कर दी। इससे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस ने ऐलान किया कि दोनों दल राज्य की 81 विधानसभा सीट में से 70 पर चुनाव लड़ेंगे और बाकी सीट पर घटक के अन्य सहयोगी लड़ेंगे। मगर गठंबधन के साथी RJD इस फैसले से नाराज चल रहे हैं। राजद 12 सीटों की मांग पर अड़ी है। अब INDI गठबंधन में सीटों पर चल रही रार पर LJP (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने तंज कसा है और दावा किया है कि विपक्ष का हरियाणा वाला हाल झारखंड में होने वाला है।

चिराग पासवान ने झारखंड में किसकी जीत का किया दावा

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, हरियाणा चुनाव परिणाम के बाद जिस तरीके से लोगों में इस बात की उम्मीद विश्वास के साथ और बढ़ी है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ही राज्यों का विकास कर सकती है। विपक्ष जिस तरह से हरियाणा में हारा, उससे बड़ी हार की ओर झारखंड में अग्रसर होगा। मैं मानता हूं कि INDI गठबंधन तथाकथित एक बड़ी हार की ओर अग्रसर हो रहा है और झारखंड में NDA मजबूत सरकार बनाने जा रही है।

INDI गठबंधन झारखंड में बटा हुआ है-चिराग

बता दे कि झारखंड विधानसभा चुनाव में NDA में चिराग पासवान को एक सीट मिली है। सीट बंटवारे पर चिराग ने कहा कि मुझे एक सीट मिली है इससे मैं नाराज नहीं हूं। चतरा मेरी पसंद की सीट है। 2014 में जो सीट मिली थी। झारखंड में शिकारीपाड़ा सीट हमें मिल रहा था, मगर हम उस सीट से खुश नहीं थे। झारखंड में एनडीए को सभी सीटों पर मदद करेंगे। INDI गठबंधन झारखंड में बटा हुआ है। सीटों के लिए आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। जनता में हेमंत सरकार को लेकर नाराजगी है, जिसका फायदा हमें मिलेगा।

यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा चुनाव भाजपा की ‘साजिश’ के तहत समय से पहले कराए जा रहे : कल्पना सोरेन
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 22 October 2024 at 14:14 IST