जम्मू-कश्मीर चुनाव: गुलाम नबी आजाद की DPAP ने जारी की पहली लिस्ट, 13 सीटों पर उतारे प्रत्याशी
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए गुलाम नबी आजाद के पार्टी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) ने अपनी पहली लिस्ट जारी करदी है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read
Jammu and Kashmir election: जम्मू-कश्मीर में हर पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी-अपनी ताकत लगाना शुरू कर दिया है। पहले चरण की अधिसूचना और PDP का चुनावी घोषणापत्र जारी होने के बाद अब गुलाम नबी आजाद की पार्टी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी करदी है। पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में 13 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए दिल्ली में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है। जिसमें विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) पहले ही तीन प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। PDP ने पूर्व MLC फिरदौस टाक को किश्तवाड़, शेख नासिर हुसैन को इंदरवाल और गसंदेश महाजन को पाडर-नागसेनी विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है।

पीडीपी से उमर अब्दुल्ला की अपील
नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने रविवार को दावा किया कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने उनकी पार्टी के घोषणापत्र की नकल की है और जम्मू कश्मीर की बेहतरी के लिए नेकां-कांग्रेस उम्मीदवारों के खिलाफ महबूबा मुफ्ती से प्रत्याशी नहीं उतारने को कहा। अब्दुल्ला की यह टिप्पणी महबूबा द्वारा यह कहे जाने के एक दिन बाद आई है कि कांग्रेस-नेकां गठबंधन को पीडीपी पूर्ण समर्थन देगी और यदि यह गठबंधन उनकी पार्टी के एजेंडे को स्वीकार करता है तो वह चुनाव में सभी सीट इसके लिए छोड़ देंगी।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 25 August 2024 at 18:09 IST