अपडेटेड 9 March 2024 at 13:16 IST
Rajasthan: बिखरने वाली है कांग्रेस, अशोक गहलोत की जादूगरी भी 'फेल'? BJP में जाने वालों की लंबी कतार
सूत्र बताते हैं कि राजस्थान में पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया के अलावा राजेंद्र यादव, रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा, आलोक बेनीवाल पार्टी को छोड़ सकते हैं।
Lok Sabha Election : लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी के अंदर भगदड़ रुक नहीं रही है। हर राज्य में कांग्रेस के भीतर भागमभाग लगी हुई है। अभी राजस्थान में भी कांग्रेस को तगड़ा झटका लग सकता है। सूत्र बता रहे हैं कि चुनावों से पहले कई बड़े नेता कांग्रेस छोड़ने की कोशिश में हैं और ये जल्द ही भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने वालों की कतार में खड़े हो सकते हैं। इन बड़े कांग्रेसी नेताओं में अशोक गहलोत के करीबी और पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया का भी नाम लिया जा रहा है।
सूत्र बता रहे हैं कि कांग्रेस को राजस्थान में रविवार को बुरी खबर मिलने वाली है। सूत्र बताते हैं कि पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता लालचंद कटारिया के अलावा राजेंद्र यादव, रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा, आलोक बेनीवाल पार्टी को छोड़ सकते हैं। कांग्रेस से इस्तीफे के बाद ये सभी नेता बीजेपी में जा सकते हैं। सूत्र दावा करते हैं कि खिलाड़ी लाल बैरवा भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इनके अलावा कुछ बड़े चेहरे भी BJP का दामन थाम सकते हैं।
मध्य प्रदेश में सुरेश पचौरी ने छोड़ी कांग्रेस
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब मध्य प्रदेश में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सुरेश पचौरी ने भी पार्टी का दामन छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली। सुरेश पचौरी के साथ कई कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली। सुरेश पचौरी ने 1972 में कार्यकर्ता के रूप में कांग्रेस से अपन राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे केंद्रीय मंत्री, मप्र कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद भी रहे हैं।
यह भी पढ़ें: हिंदी पट्टी का एक राज्य, अमेठी-रायबरेली का भी नाम नहीं... पहली लिस्ट साफ दिखा रही कांग्रेस पर दबाव!
पचौरी के साथ इन नेताओं ने ज्वाइन की बीजेपी
- विशाल पटेल
- गजेंद्र सिंह राजू खेड़ी
- संजय शुक्ला
- अर्जुन पलिया
- आलोक चंसोरिया
- कैलाश मिश्रा
- योगेश शर्मा
- अतुल शर्मा
- सुभाष यादव
- दिनेश ढिमोले
कांग्रेस छोड़ने वाले दिग्गज नेता (साल 2024)
- महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता मिलिंद देवड़ा
- महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण
- महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बसवराज पाटील
- महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी
- गुजरात में कांग्रेस के दिग्गज नेता नारण राठवा
- लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री
- गुजरात के बड़े ओबीसी नेता अर्जुन मोढवाडिया
- केरल के पूर्व CM के करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 9 March 2024 at 13:08 IST