अपडेटेड 8 October 2024 at 14:45 IST
Memes: बाजी पलटकर बाजीगर बनीं BJP तो सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, 'जलेबी' पर राहुल गांधी हुए ट्रोल
हरियाणा में पूरा गेम पलटने के बाद एक्स (ट्विटर) पर मीम्स की बाढ़ आ गई। लोग मजेदार मीम्स बनाते हुए कांग्रेस के मजे लेते नजर आ रहे हैं।
Viral Memes on Haryana Election Results 2024: आज पूरे देश की नजरें हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों पर टिकी हैं। दोनों राज्यों में वोटों की गिनती जारी है। हालांकि रुझानों ने काफी हद तक स्थिति साफ कर दी है कि अगले 5 सालों के लिए किसकी सरकार सत्ता में आने वाली है।
जम्मू-कश्मीर में जहां नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन प्रचंड बहुमत की ओर आगे बढ़ रहा है। तो हरियाणा चुनाव के नतीजे हर किसी को चौंका रहे हैं। तमाम एग्जिट पोल्स को नकारते हुए हरियाणा में तीसरी बार 'कमल' खिलता दिख रहा है। BJP हैट्रिक लगाते हुए रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर गई है। रुझानों में BJP ने हाफ सेंचुरी लगा ली है।
पिछड़ते-पिछड़ते आगे आ गई BJP
हरियाणा के शुरुआती रुझान कांग्रेस के पक्ष में थे। एक समय ऐसा था जब कांग्रेस ने 55 सीटों पर बढ़त बना ली थीं। फिर अचानक से 'वक्त बदल गया, जज्बात बदल गए' और कांग्रेस बहुमत के आंकड़े से दूर होती चली गई। कुछ ही मिनटों के अंदर जो खुशी कांग्रेस के खेमे में थी, वो BJP खेमे में आ गई और कांग्रेस नेताओं के चेहरों पर मायूसी छा गई।
सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव के नतीजे सोशल मीडिया पर भी चर्चाओं में बने हैं। लोग इस तरह तरह की प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं। वहीं, हरियाणा में पूरा गेम पलटने के बाद एक्स (ट्विटर) पर मीम्स की बाढ़ आ गई। लोग मजेदार मीम्स बनाते हुए नजर आ रहे हैं।
लोगों ने यूं लिए कांग्रेस के मजे
सोशल मीडिया पर लोग कांग्रेस की चुटकी लेते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग इस दौरान राहुल के 'जलेबी फैक्ट्री' वाले बयान पर भी मजे ले रहे हैं। देखिए हरियाणा चुनाव 2024 नतीजों को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ फनी मीम्स...
एक यूजर ने फनी मीम बनाते हुए कांग्रेस की हालत 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक सीन से दिखाई
वहीं कई यूजर्स राहुल गांधी के जलेबी फैक्ट्री वाले बयान पर मजे लेते नजर आए।
एक यूजर ने आप के हालातों पर भी चुटकी ली, जो रुझानों में खाता भी नहीं खोल पा रही है।
एक यूजर ने 'रामायण' का सीन शेयर कर मीम बनाया।
जान लें कि 90 विधानसभा वाले हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग हुई थीं। राज्य में BJP की सरकार पिछले 10 सालों से सत्ता पर काबिज है। तीसरी बार पार्टी हरियाणा में सरकार बनाती दिख रही है। वहीं, इस बार कांग्रेस को सत्ता में वापसी की पूरी उम्मीदें थीं, जो अब टूटती दिख रही है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 8 October 2024 at 14:45 IST