हरियाणा चुनाव में दिखीं हेमा मालिनी, नायब सिंह सैनी बोले- 'राहुल गांधी ने झूठ बोलने की खोली दुकान'

कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी नेता नायब सिंह सैनी ने चुनाव प्रचार किया, उनके साथ हेमा मालिनी भी दिखाई दी। समर्थकों की भारी भीड़ दिखी।

Follow :  
×

Share


नायब सिंह सैनी, हेमा मालिनी | Image: @NayabSainiBJP

Haryana Assembly Elections 2024: कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के नेता नायब सिंह सैनी ने बुधवार (2 अक्टूबर) को चुनाव प्रचार किया। इस प्रचार अभियान में बड़ी संख्या में बीजेपी समर्थक मौजूद थे, जो पार्टी के लिए समर्थन जुटाने आए थे। सभा में सैनी ने अपने संबोधन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, 'राहुल गांधी ने झूठ बोलने की दुकान खोल रखी है। उनके पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है और लोगों ने उनकी बातों पर विश्वास करना बंद कर दिया है।'

सैनी ने सीधे तौर पर कांग्रेस की रणनीति और उनके नेतृत्व की आलोचना करते हुए कहा कि, 'राहुल गांधी के पास कोई ठोस योजना या नीति नहीं है और वह सिर्फ जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।' बता दें चुनाव प्रचार के दौरान हेमा मालिनी भी साथ नजर आईं।

लाडवा की जनता का समर्थन- सैनी

अपने संबोधन में नायब सिंह सैनी ने लाडवा के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, 'लाडवा के लोगों का मुझे भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। हरियाणा ने तय कर लिया है कि बीजेपी की सरकार तीसरी बार सत्ता में आएगी।' सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा की विकास यात्रा को और भी तेज किया जाएगा और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा।

हरियाणा में जारी रहेंगे विकास कार्य- सैनी

सैनी ने अपने भाषण में आगे कहा कि, बीजेपी सरकार ने पिछले कार्यकाल में राज्य में विकास के कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिनमें सड़कों का निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार जैसे कार्य शामिल हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले चुनावों में भी बीजेपी की सरकार बनने पर विकास कार्यों को जारी रखा जाएगा।

PC : @NayabSainiBJP

हरियाणा की ऐतिहासिक भूमि है कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र हरियाणा के सबसे ऐतिहासिक और पवित्र स्थलों में से एक है। यह वही भूमि है जहां महाभारत का युद्ध हुआ था और भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को भगवत गीता का ज्ञान दिया था। इसे धर्मक्षेत्र भी कहा जाता है क्योंकि यहां धर्म और अधर्म के बीच महान युद्ध लड़ा गया था। कुरुक्षेत्र का धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व देश और दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करता है। यह स्थान भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है और आज भी यहां कई धार्मिक स्थल और मंदिर हैं जहां श्रद्धालु आते रहते हैं।

PC : @NayabSainiBJP

गानों के साथ हरियाणा में चुनाव प्रचार

हरियाणा विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं, यहां का राजनीतिक वातावरण ज्यादातर सक्रिय ही रहता है, खासकर चुनावों के दौरान जोर शोर से बड़े बड़े डीजी चला कर हरियाणवी गानों के साथ यहां चुनाव प्रचार को खास बनाया जाता है। हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोट डाले जाएंगे, वहीं 8 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाऐंगे। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पिछले कुछ सालों में ही हरियाणा में मजबूत पकड़ बना ली, बीजेपी हरियाणा में तीसरी बार सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है, जिसके लिए वो राज्य भर में प्रचार कर रही है।

बीजेपी इस बार भी हरियाणा में सत्ता में वापसी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। विपक्षी पार्टी भी जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटी दिखाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल को आगे बढ़ाते हुए, नायब सिंह सैनी और बीजेपी नेताओं ने हरियाणा के अलग अलग गांव और शहरों में जोरदार प्रचार किया है।

यह भी पढ़ें:  चुनाव के ऐन पहले राम रहीम के बाहर आने से बढ़ी सियासी हलचल, हरियाणा की 36 सीटों पर समर्थकों का दबदबा

यह भी पढ़ें:  ईरान-इजरायल युद्ध के बीच PM मोदी ने नेतन्याहू को भेजा संदेश- मेरे दोस्त, 'रोश हशाना' शांति लेकर...

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 2 October 2024 at 20:59 IST