अपडेटेड 28 August 2024 at 19:04 IST

चुनावी रंग रंगे CM सैनी, चलाई बलद बग्गी , बोले- गरीब किसान के बेटे सरकार भी चलाणी जाणै सैं अर...

हरियाणा में चुनाव की तैयारी के बीच हरियाणा काे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बैलगाड़ी चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Follow :  
×

Share


CM Nayab Singh Saini drove bullock cart | Image: Republic

Haryana Assembly Elections: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी के लिए पूरा जोर लगाए हुए है। पार्टी के दिग्गज लोगों को बीच जाकर उनका हाल ले रहे हैं और पार्टी की नीतियों से अवगत करा रहे हैं।

चुनाव की तैयारी के बीच हरियाणा काे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बैलगाड़ी चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सीएम सैनी के साथ मोहन लाल बडोली ने भी बैलगाड़ी पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। सीएम न केवल बैलगाड़ी पर बैठे बल्कि उन्होंने उसे अपने हाथों से चलाया भी।

बैलगाड़ी पर सफर करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ ही एक कैप्शन भी लिखा है, "गरीब किसान के बेटे सरकार भी चलाणी जाणै सैं अर बलद बग्गी भी।"

हरियाणा में 1 अक्टूबर को 90 सीटों पर वोटिंग

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों को ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (Chief Election Commissioner Rajeev Kumar) ने तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि राज्य में एक चरण में 1 अक्टूबर को वोटिंग (Voting) होगी वहीं 4 अक्टूबर को मतगणना (Counting) होगी। हरियाणा में कुल 90 निर्वाचन क्षेत्र हैं जिसमें से 73 जनरल, ST-0 और SC- 17 हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 2.01 करोड़ हैं, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1.06 करोड़, महिला मतदाताओं की संख्या 0.95 करोड़ है।

कुल 22 जिले

  • हरियाणा- 90 सीट
  • सामान्य सीट- 73
  • SC- 17
  • ST-0

हरियाणा में 2.01 करोड़ वोटर्स

  • पुरुष मतदाता- 1.06 करोड़
  • महिला मतदाता- 0.95 करोड़
  • फर्स्ट टाइम वोटर्स- 4.52 लाख (18-19 साल उम्र)
  • युवा वोटर्स- 40.95 लाख (20-29 साल उम्र)

पोलिंग स्टेशन- 20629

  • नंबर ऑफ लोकेशन- 10495
  • शहरी- 7132
  • ग्रामीण- 13497

125 पोलिंग बूथ- महिलाएं संभालेंगी। 150 मॉडल पोलिंग बूथ होंगे।

3 नवंबर को समाप्त होगा 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल

पिछली बार 90 विधानसभा सीटों वाले हरियाणा में 21 अक्टूबर 2019 को चुनाव हुए थे, जबकि मतगणना 24 अक्टूबर को हुई थी। 27 सितंबर को चुनाव आयोग ने नोटिफेशन जारी किया था। सत्ताधारी बीजेपी 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, उसे पूर्ण बहुमत नहीं मिला। कांग्रेस को 31 सीटें मिली थीं। दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी को 10, हरियाणा लोकहित पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल के खाते में एक-एक सीट आई। 7 सीटों पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की थी। बहुमत नहीं मिलने पर बीजेपी ने दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा चुनाव के लिए BSP ने जारी की पहली लिस्ट, 4 उम्मीदवार किए घोषित

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 28 August 2024 at 18:14 IST