मिठाइयां बांटते-बांटते कांग्रेस खेमे में अचानक खामोशी? भारी मन से भूपेंद्र हुड्डा ने किया ये दावा

हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। शुरुआत रूझान में कांग्रेस आगे नजर आई थी। हालांकि, अब तस्वीर बदलती नजर आ रही है। बीजेपी 48 सीटों पर आगे है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव | Image: PTI

Haryana Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चनाव के 90 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे अलग-अलग केंद्रों पर शुरू हो गई। वहीं शुरुआती रुझान में कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी से आगे चल रही थी। रुझान को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बांटना भी शुरू कर दिया था। हालांकि, अचानक से रुझान पलट गया और अब भाजपा आगे चल रही है।

हरियाणा में 78 सीटों पर शुरुआती रुझान सामने आ गया। इसमें कांग्रेस पार्टी ने 48 सीटों पर बढ़त बना ली। वहीं भाजपा 25 तो INLD-JJP दो-दो सीटों पर आगे चल रही थी। हालांकि, जैसे ही रूझान उलटफेड़ देखने को मिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मायूसी की छटा देखने को मिली। खैर कांग्रेस लगातार हरियाणा में अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही है।

हरियाणा में बहुमत की बनेगी सरकार

चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों की मानें तो भाजपा इस वक्त  46 सीटों पर और कांग्रेस 37 सीटों पर बढ़त के साथ आगे बढ़ रही है। मिठाइयां बांटते-बांटते अचानक से मायूसी छा गई। इस बीच कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दावा किया है कि शक की कोई गुंजाइश नहीं है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। वहीं जबउनसे सवाल का गया कि क्या किसी की जरूरत पड़ेगी, तो इसपर उनका जवाब था नहीं।

एक चरण में 90 सीटों पर हुई थी वोटिंग    

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 अक्टूबर को वोटिंग हुई थीं। सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई है। काउंटिंग के लिए  22 जिलों में 93 सेंटर बनाए गए हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हरियाणा चुनाव के रिजल्ट पर पूरे देश की नजरें टिकी है। बीजेपी-कांग्रेस में यहां कांटे की टक्कर है। एग्जिट पोल ने कांग्रेस की वापसी के संकेत देकर BJP की टेंशन बढ़ा दी है। 

इसे भी पढ़ें: Haryana: रुझानों में कांग्रेस पीछे, लेकिन CM दावेदार कुमारी शैलजा को चमत्कार की आस; सुनिए क्या बोलीं

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 8 October 2024 at 11:32 IST