अपडेटेड 21 November 2022 at 19:39 IST

Gujarat Election: नन्ही बच्ची ने कविता के जरिए संदेश देकर जीता PM Modi का दिल, VIDEO देख आप भी करेंगे तारीफ

Gujarat Election 2022:भारतीय जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें ये बच्ची पीएम मोदी के साथ नजर आ रही हैं।

Follow :  
×

Share


PC: BJP/Twitter | Image: self

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव 2022 को लेकर सियासी हलचल तेज है। राजनीतिक पार्टियां राज्य में चुनावी प्रचार के दौरान जनता को लुभाने और विरोधी पार्टी पर हमला करने से पीछे नहीं हट रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है जिसमें एक छोटी बच्ची प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के साथ BJP की प्रचार करते नजर आ रही हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें ये बच्ची पीएम मोदी के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो बोल रही हैं, ''गुजरातियों के दिमाग का विकास। "बीजेपी हमें बचाएगी, बीजेपी फिर आएगी।"

बता दें कि पीएम मोदी के साथ बीजेपी की प्रचार कर रही ये छोटी बच्ची अध्याबा जडेजा मंत्री किरीटसिंह राणा की भतीजी हैं, जो सुरेंद्रनगर के लिमडी निर्वाचन क्षेत्र से भी उम्मीदवार हैं, जहां पीएम ने आज एक रैली को संबोधित किया। इस वीडियो को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी शेयर किया है। उन्होंने इसके साथ कैप्शन देते हुए लिखा, ''सुनिये गुजरात की इस नन्ही बच्ची का यह महत्वपूर्ण संदेश।'

गुजरात विधानसभा चुनाव के पास आते ही चुनावी जंग तेज होती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर उन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा जिन लोगों को सत्ता से बाहर कर दिया गया है, वे सत्ता में वापस आने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। 

गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा, "जिन लोगों को बहुत पहले सत्ता से हटा दिया गया था, वे सत्ता वापस पाने के लिए यात्रा पर हैं। वे ऐसा कर सकते हैं, लेकिन वे उन लोगों के साथ चल रहे हैं जिन्होंने 40 साल तक नर्मदा बांध परियोजना को रोक दिया था।"

हाल ही में महाराष्ट्र में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा में नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर की उपस्थिति का उल्लेख करते हुए, प्रधान मंत्री ने कहा, "कांग्रेस के नेता नर्मदा बांध परियोजना को रोकने वालों के साथ आ रहे हैं। गुजरात के लोगों ने फैसला किया है नर्मदा बांध परियोजना को रोकने वालों को दंडित करें।"

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 21 November 2022 at 19:39 IST