अपडेटेड 8 December 2022 at 13:32 IST
गुजरात: खंभालिया सीट पर ‘आप’ के मुख्यमंत्री पद के दावेदार इसुदान गढ़वी पीछे
भाजपा ने 2007 और 2012 में इस सीट पर जीत दर्ज की थी, लेकिन 2014 के उपचुनाव में उसे हार का समाना करना पड़ा था। 2017 में भी कांग्रेस ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी।
गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के दावेदार इसुदान गढ़वी खंभालिया सीट पर शुरुआती बढ़त के बाद भाजपा के उम्मीदवार आयर मुलुभाई हरदासभाई बेरा से पिछड़ गए हैं।
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, इसुदान गढ़वी को 33514, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आयर मुलुभाई हरदासभाई बेरा को 45682, जबकि कांग्रेस के आहिर विक्रमभाई अरजनभाई माडम 25582 वोट मिले हैं।
‘आप’ में शामिल होकर राजनीति में प्रवेश करने से पहले एक लोकप्रिय गुजराती समाचार वाचक रहे गढ़वी की छवि काफी साफ-सुथरी रही है और वह राज्य में अपनी पार्टी के मुख्य प्रचारक के रूप में उभरे हैं, लेकिन चुनावी जानकारों ने दावा किया था कि इस निर्वाचन क्षेत्र का सामाजिक समीकरण उनके लिए एक चुनौती बन सकता है।
भाजपा ने 2007 और 2012 में इस सीट पर जीत दर्ज की थी, लेकिन 2014 के उपचुनाव में उसे हार का समाना करना पड़ा था। 2017 में भी कांग्रेस ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी।
Published By : Press Trust of India (भाषा)
पब्लिश्ड 8 December 2022 at 13:29 IST