अपडेटेड 7 January 2025 at 13:15 IST

BREAKING: दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बजेगा बिगुल, EC करेगा तारीखों का ऐलान; दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली में आज विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। चुनाव आयोग दोपहर दो बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान करेगा।

Follow :  
×

Share


दिल्ली चुनाव को लेकर EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज | Image: EC

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने जा रहा है। आज दिल्ली चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा। चुनाव आयोग आज दोपहर 2 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका ऐलान करेगा। 

70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 तक है। इस बार के दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी, BJP और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।

एक ही चरण में हो सकते हैं चुनाव

दिल्ली में एक ही चरण में चुनाव कराने की संभावना है। फरवरी के पहले या दूसरे हफ्ते के आसपास वोटिंग कराई जा सकती है। इसके बाद नतीजों का ऐलान होगा। बता दें कि साल 2020 में 6 जनवरी को दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ था। तब 8 फरवरी को वोटिंग हुई और 11 फरवरी को नतीजे आए थे। 

AAP-BJP और कांग्रेस की आई लिस्ट

चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही दिल्ली में सियासी पारा हाई है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। वहीं, कांग्रेस भी 48 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। इसके अलावा BJP की अबतक एक लिस्ट जारी हुई है, जिसमें 29 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हुआ। 

बात पिछले चुनाव के नतीजों की करें तो आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल कर दिल्ली में सरकार बनाई थीं। BJP के खाते में 8 सीटें आई थीं, जबकि, कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थीं। 
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 7 January 2025 at 08:41 IST