1 करोड़ कैश, 16 हजार लीटर शराब... दिल्ली चुनावों में हो रहा बड़ा खेल? दिल्ली पुलिस ने एक्शन के बाद जारी किए आंकड़े

Delhi Assembly Elections: आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है।

 
Follow :
Delhi Police | Image: Representational

जतिन शर्मा

Delhi Assembly Elections: आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाने के लिए दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने और किसी भी तरह के उल्लंघन पर जीरो-टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें अंतरराज्यीय सीमा चौकियों पर कड़ी निगरानी, अवैध हथियारों और शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान शामिल हैं। पुलिस की इस कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप विधानसभा चुनावों से पहले बड़ी कार्रवाई दर्ज की गई है।

7 जनवरी से 13 जनवरी, 2025 तक दिल्ली पुलिस की ओर से अपनाए गए सख्त कदमों के आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले दर्ज: 155
  • अवैध हथियार और कारतूस जब्त: 105 और 78
  • शराब जब्त: 16,315.82 लीटर
  • मादक पदार्थ जब्त: 57.55 किलोग्राम (मूल्य ₹12 करोड़ से अधिक)
  • नकदी जब्त: ₹1,02,69,200/-
  • चांदी जब्त: 37.39 किलोग्राम
  • निवारक कार्रवाई और आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार व्यक्ति: 6371

दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई यह सुनिश्चित करने के लिए है कि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हों। चुनाव से पहले इस तरह की सख्ती से न केवल आचार संहिता का पालन सुनिश्चित होगा, बल्कि अवैध गतिविधियों पर भी लगाम लगेगी।

दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव

5 फरवरी को दिल्ली के वोटर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल कर उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद कर देंगे। 8 तारीख को पता चलेगा कि आखिर दिल्ली के दिल में क्या है? 

इसे भी पढ़ें: Delhi Assembly Election: CM आतिशी ने कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से भरा नामांकन

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 14 January 2025 at 17:17 IST