BIG BREAKING: कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, अरविंद केजरीवाल के सामने किसे मिला टिकट? देखें पूरी List

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

Follow :  
×

Share


संदीप दीक्षित और अरविंद केजरीवाल | Image: PTI

Delhi Election: दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सीट से कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेता संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है। 

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख देवेन्द्र यादव बादली से, रागिनी नायक वजीरपुर से, संदीप दीक्षित नई दिल्ली से, अभिषेक दत्त कस्तूरबा नगर से चुनाव लड़ेंगे। बता दें, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पहले ही साफ कर दिया था कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन में नहीं उतरेंगे।

कांग्रेस की पहली लिस्ट में इन उम्मीदवारों का नाम  

  1. देवेंद्र यादव – बादली
  2. रोहित चौधरी – नांगलोई
  3. रागिनी नायक – वजीरपुर
  4. अभिषेक दत्त – कस्तूरबा नगर
  5. अनिल चौधरी –  पटपड़गंज
  6. मुदित अग्रवाल – चांदनी चौक
  7. हारून यूसुफ – बल्लीमारान
  8. अली मेहंदी – मुस्तफाबाद
  9. अब्दुल रहमान – सीलमपुर (मौजूदा विधायक)
  10. आदर्श शास्त्री- द्वारका
  11. अरुणा कुमारी- नरेला
  12. मंगेश त्यागी- बुरारी
  13. शिवांक सिंघल- आदर्श नगर
  14. जय किशन- सुल्तानपुर माजरा-SC
  15. प्रवीण जैन- शालीमारबाग
  16. अनिल भारद्वाज- सदरबाजार
  17. पीएस बावा- तिलक नगर
  18. संदीप दीक्षित- नई दिल्ली
  19. राजिंदर तनवर- छत्तरपुर
  20. जय प्रकाश- अंबेदकर नगर-SC
  21. गर्वित सिंघ्वी- ग्रेटर कैलाश

AAP ने जारी की 2 लिस्ट

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होना अभी बाकी है। इससे पहले ही यहां सियासी हलचल तेज है। आम आदमी पार्टी सत्ता में बने रहने के लिए पूरे दमखम से मैदान में उतरने की तैयारी कर चुकी है। AAP ने अपनी दो लिस्ट जारी करते हुए 31 उम्मीदवारों को भी मैदान में उतार दिया। AAP ने पहली लिस्ट में 11 और दूसरी में 20 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। कई विधायकों के टिकट इस बार कटे हैं। पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की सीट भी बदली गई। उन्हें जंगपुरा से मैदान में उतारा गया है। वहीं पटपड़गंज सीट से हाल ही में AAP में शामिल हुए अवध ओझा को टिकट दिया गया है।

गठबंधन में चुनाव लड़ने की थी चर्चाएं

ANI ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट में सूत्रों के हवाले से कहा था कि दिल्ली चुनाव में गठबंधन के लिए कांग्रेस और आप के बीच सहमति अंतिम चरण में है। इस दौरान कांग्रेस के 15 सीटें पर चुनाव लड़ने, INDI अलायंस के दूसरे दलों को 1-2 सीटे देने और बाकी पर आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने की खबर सामने आ रही थी।

इसे भी पढ़ें: 'वन नेशन वन इलेक्शन' पर अखिलेश ने उठाए सवाल, पूछा- अगर समयावधि के बीच में सरकार अस्थिर हुई तो...

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 12 December 2024 at 21:35 IST