अपडेटेड 18 January 2025 at 16:24 IST

Delhi Election: दिल्ली में 68 सीट पर लड़ रही है बीजेपी, दो सीट पर बिहार के दलों को तवज्जो... आपके यहां से कौन प्रत्याशी-List

Delhi Election: दिल्ली में बीजेपी 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जहां कैंडिडेट घोषित किए जा चुके हैं। उसके अलावा दो सीटें दो अलग-अलग सहयोगियों को दी हैं।

Follow :  
×

Share


PM Narendra Modi, Amit Shah, JP Nadda, Rajnath Singh | Image: R Bharast

Delhi Election: दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एनडीए गठबंधन में शामिल दलों का ख्याल रखा है। पिछली बार अकेले चुनाव लड़ने वाली बीजेपी ने इस बार दो सीटें एनडीए के सहयोगी दलों के लिए छोड़ी हैं। गठबंधन फॉर्मूले के तहत अब दिल्ली में बीजेपी 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जहां कैंडिडेट घोषित किए जा चुके हैं। उसके अलावा दो सीटें दो अलग-अलग सहयोगियों को दी हैं।

दिल्ली में बीजेपी ने 4 सूची जारी करके 68 सीटों पर कैंडिडेट घोषित किए। पहली दो लिस्टों में 29-29 कैंडिडेट्स के नाम थे, तीसरी लिस्ट में मुस्तफाबाद सीट पर कैंडिडेट उतारा और चौथी लिस्ट में बीजेपी ने 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली चुनाव में बुराड़ी और देवली सीट पर अपने कैंडिडेट नहीं उतारे हैं। देवली सीट चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी, बुराड़ी सीट नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड को दी गई है। मसलन बीजेपी इन सीटों गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है। फिलहाल दिल्ली की सभी 70 सीटों पर एनडीए के दलों ने कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं।

दिल्ली में आपके यहां से कौन बीजेपी- NDA कैंडिडेट?

1. आदर्श नगर- राजकुमार भाटिया
2. बादली- दीपक चौधरी
3. रिठाला- कुलवंत राणा
4. नांगलोई जाट- मनोज शौकीन
5. मंगोलपुरी- राजकुमार चौहान
6. रोहिणी- विजेंद्र गुप्ता
7. शालीमार बाग- रेखा गुप्ता
8. मॉडल टाउन- अशोक गोयल
9. करोल बाग- दुष्यंत गौतम
10. पटेल नगर- राजकुमार आनंद
11. राजौरी गार्डन- मनजिंदर सिंह सिरसा
12. जनकपुरी- आशीष सूद
13. बिजवासन- कैलाश गहलोत
14. नई दिल्ली- प्रवेश वर्मा
15. जंगपुरा- तरविंदर सिंह मारवाह
16. मालवीय नगर- सतीश उपाध्याय
17. आरके पुरम- अनिल शर्मा
18. महरौली- गजेंद्र यादव
19. छतरपुर- करतार सिंह तंवर
20. अंबेडकर नगर- खुशीराम चुनार
21. कालकाजी- रमेश बिधूड़ी
22. बदरपुर- नारायण दत्त शर्मा
23. पटपड़गंज- रविंद्र नेगी
24. विश्वास नगर- ओम प्रकाश शर्मा
25. कृष्णा नगर- अनिल गोयल
26. गांधी नगर- अरविंदर सिंह लवली
27. सीमापुरी- कुमारी रिंकू
28. रोहतास नगर- जितेंद्र महाजन
29. घोंडा- अजय महावर
30. नरेला- राज करण खत्री
31. तिमारपुर- सूर्य प्रकाश खत्री
32. मुंडका- गजेंद्र दराल
33. किराड़ी- बजरंग शुक्ला
34. सुल्तानपुर माजरा- कर्म सिंह कर्मा
35. शकूर बस्ती- करनैल सिंह
36. त्रि नगर- तिलक राम गुप्ता
37. सदर बाजार- मनोज जिंदल
38. चांदनी चौक- सतीश जैन
39. मटिया महल- दीप्ति इंदौरा
40. बल्लीमारान- कमल बागड़ी
41. मोती नगर- हरीश खुराना
42. मादीपुर- उर्मिला गंगवाल
43. हरि नगर- श्याम शर्मा
44. तिलक नगर- श्वेता सैनी
45. विकासपुरी- पंकज कुमार सिंह
46. उत्तम नगर- पवन शर्मा
47. द्वारका- प्रद्युम्न राजपूत
48. मटियाला- संदीप सहरावत
49. नजफगढ़- नीलम पहलवान
50. पालम- कुलदीप सोलंकी
51. राजिंदर नगर- उमंग बजाज
52. कस्तूरबा नगर- नीरज बसोया
53. तुगलकाबाद- रोहताश बिधूड़ी
54. ओखला- मनीष चौधरी
55. कोंड़ली- प्रियंका गौतमलक्ष्मी
56. लक्ष्मी नगर- अभय वर्मा
57. सीलमपुर- अनिल गौड़
58. करावल नगर- कपिल मिश्रा
59. मुस्तफाबाद- मोहन सिंह बिष्ट
60. बवाना- रवींद्र कुमार (इंद्रराज)
61. वजीरपुर- पूनम वर्मा
62. दिल्ली कैंट- भुवन तंवर
63. संगम विहार- चंदन कुमार चौधरी
64. ग्रेटर कैलाश- शिखा राय
65. त्रिलोकपुरी- रविकांत उज्जैन
66. शाहदरा- संजय गोयल 
67. बाबरपुर- अनिल वशिष्ठ
68. गोकलपुर- प्रवीण निमेष
69. बुराड़ी- शैलेंद्र कुमार (JDU)
70. देवली- दीपक तंवर (LJP)

यह भी पढे़ं: दिल्ली में लाडली बहना स्कीम..बीजेपी के मेनिफेस्टो में और क्या, आज ऐलान संभव

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 17 January 2025 at 12:52 IST