अपडेटेड 3 January 2025 at 19:06 IST

Delhi Assembly Election: CM आतिशी के खिलाफ अलका लांबा दो-दो हाथ करने को तैयार, इस सीट से कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस पार्टी ने तीसरी लिस्ट जारी की है। आप से सीएम आतिशी के खिलाफ कांग्रेस ने अलका लांबा को उतारा।

Follow :  
×

Share


कांग्रेस ने आप से आतिशी के खिलाफ अलका लांबा को मैदान में उतारा। | Image: PTI

Delhi Assembly Election : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम की तीसरी लिस्ट में जारी कर दी है। बता दें, कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में केवल एक उम्मीदवार का नाम है। इससे पहले दूसरी लिस्ट में 26 और पहली लिस्ट में 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। खास बात ये है कि कांग्रेस ने दिल्ली सीएम और आम आदमी पार्टी उम्मीदवार आतिशी के सामने कालकाजी सीट से अलका लांबा को मैदान में उतारा है।

बता दें, आम आदमी पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने नई दिल्ली सीट पर आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के सामने संदीप दीक्षित को और फिर जंगपुरा से मनीष सिसोदिया के खिलाफ फरहाद सूरी को खड़ा किया है।

बीजेपी ने नहीं जारी की लिस्ट

वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने अबतक उम्मीदवारों की एक भी लिस्ट जारी नहीं की है। हालांकि, पार्टी नेताओं ने दावा किया कि टिकट चाहने वाले शीर्ष दावेदारों में पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और कस्तूरबा नगर से मीनाक्षी लेखी शामिल हैं। पश्चिम दिल्ली के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा ने पहले ही दावा किया है कि राष्ट्रीय नेताओं ने उन्हें नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से तैयारी करने के लिए कहा है। वर्ष 2013 से यह सीट आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के पास है।

दिल्ली चुनाव में NCP की भी एंट्री

दूसरी ओर महाराष्ट्र के हालिया विधानसभा चुनाव में जीत का स्वाद चखने वाले अजित पवार ने अब दिल्ली के चुनावी रण में एंट्री ले ली है। महाराष्ट्र में अजित पवार बीजेपी के सहयोगी हैं। हालांकि दिल्ली के चुनाव में अकेले ही मैदान में कूद गए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव फरवरी में संभावित हैं। फिलहाल अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

अजित पवार की पार्टी एनसीपी ने दिल्ली की 11 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। इसमें चांदनी चौक विधानसभा सीट भी शामिल है। उसके अलावा बुराड़ी, बादली, गोकुलपुरी, मंगोलपुरी, बल्लीमारान, संगम विहार, ओखला, लक्ष्मी नगर, छतरपुर, और सीमापुरी विधानसभा सीटों पर कैंडिडेट घोषित किए गए हैं।

कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों का नाम

देवेंद्र यादव – बादली
रोहित चौधरी – नांगलोई
रागिनी नायक – वजीरपुर
अभिषेक दत्त – कस्तूरबा नगर
अनिल चौधरी –  पटपड़गंज
मुदित अग्रवाल – चांदनी चौक
हारून यूसुफ – बल्लीमारान
अली मेहंदी – मुस्तफाबाद
अब्दुल रहमान – सीलमपुर (मौजूदा विधायक)
आदर्श शास्त्री- द्वारका
अरुणा कुमारी- नरेला
मंगेश त्यागी- बुरारी
शिवांक सिंघल- आदर्श नगर
जय किशन- सुल्तानपुर माजरा-SC
प्रवीण जैन- शालीमारबाग
अनिल भारद्वाज- सदरबाजार
पीएस बावा- तिलक नगर
संदीप दीक्षित- नई दिल्ली
राजिंदर तनवर- छत्तरपुर
जय प्रकाश- अंबेदकर नगर-SC
गर्वित सिंघ्वी- ग्रेटर कैलाश
रिठाला- सुशांत मिश्रा
मंगोल पुरी एससी- हनुमान चौहान
शकूर बस्ती- सतीश लूथरा
त्रिनगर- सतेंदर शर्मा
मटिया महल- आसिम अहमद खान
मोती नगर- राजेंद्र नामधारी
मादीपुर- एससी जेपी पंवार
राजौरी गार्डन- धर्मपाल चंदेला 
उत्तम नगर- मुकेश शर्मा 
मटियाला- रघुविंदर शौकीन
बिजवासन- देवेंदर सहरावत
दिल्ली कैंट- प्रदीप कुमार उपमन्यु
राजिंदर नगर- विनीत यादव
जंगपुरा- फरहाद सूरी
मालवीय नगर- जितेन्द्र कुमार कोचर
महरौली- पुष्पा सिंह 
देवली- एससी राजेश चौहान
संगम- विहार हर्ष चौधरी
त्रिलोकपुरी- एससी अमरदीप
कोंडली- एससी अक्षय कुमार
लक्ष्मी नगर- सुमित शर्मा
कृष्णा नगर- गुरचरण सिंह राजू
सीमापुरी एससी- राजेश लिलोठिया
बाबरपुर- हाजी मोहम्मद इशराक खान
गोकलपुर- एससी प्रमोद कुमार जयन्त
करावल नगर- डॉ. पीके मिश्रा

इसे भी पढ़ें: Delhi Election: कांग्रेस ने जारी की 26 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, मनीष सिसोदिया के खिलाफ फरहाद सूरी को टिकट

 

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 3 January 2025 at 19:03 IST