अपडेटेड 6 October 2025 at 17:38 IST
जम्मू-कश्मीर समेत 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें- कब आएंगे नतीजे
By-elections : चुनाव आयोग ने 7 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। ये उपचुनाव विधायकों की मौत, इस्तीफा या अयोग्यता के कारण हो रहे हैं।
Bye Elections : सोमवार को चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के साथ-साथ 7 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 8 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव का भी ऐलान कर दिया है। बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले फेज का मतदान 6 नवंबर और दूसरे फेज में 11 नवंबर को वोटिंग होगी। 14 नवंबर को चुनाव के नतीजे आने हैं।
7 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में होने वाले 8 विधानसभा सीटों के उपचुनाव 11 नवंबर को होंगे और 14 नवंबर को बिहार विधानसभा के साथ परिणाम आएगा। जिन सीटों पर उपचुनाव होंगे उनमें राजस्थान की अंटा, जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नागरोटा, पंजाब की तरणतारण, झारखंड की घाटशिला, तेलंगाना की जुबली हिल्स, मिजोरम की डांपा और ओडिशा की नुआपाड़ा सीट शामिल हैं। चुनाव आयोग ने इन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है।
उपचुनाव का कारण
- जम्मू और कश्मीर : बडगाम, उमर अब्दुल्ला का इस्तीफा
नगरोटा, श्री देवेंद्र सिंह राणा की मौत - राजस्थान : अंता, कंवरलाल की अयोग्यता
- झारखंड : घाटशिला (एसटी), रामदास सोरेन की मौत
- तेलंगाना :जुबिली हिल्स, मगंती गोपीनाथ की मौत
- पंजाब : तरन तरन, कश्मीर सिंह सोहल की मौत
- मिजोरम : दम्पा (एसटी), लालरिंत्लुआंगा सैला की मौत
- ओडिशा : नुआपाड़ा, श्री राजेंद्र ढोलकिया की मौत
ये उपचुनाव राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि वे स्थानीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेंगे और मौजूदा सरकारों की स्थिरता को प्रभावित कर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर में ये चुनाव विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं, जहां हालिया राजनीतिक बदलाव हुए हैं। चुनाव आयोग ने मतदाताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 6 October 2025 at 17:38 IST