अपडेटेड 23 November 2024 at 11:11 IST
BY Election Results: 46 सीटों पर उपचुनाव, सबसे पहले इस राज्य की 2 सीटों पर नतीजे घोषित, कौन जीता?
महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ-साथ आज 46 सीटों पर हुए उपचुनाव के भी नतीजे आने वाले हैं। सबसे पहले इस राज्य के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।
By Election Result: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज, 23 नवंबर को आने वाले हैं। वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में दोनों जगहों पर NDA गठबंधन आगे चल रही है। विधानसभा चुनावों के साथ-साथ 46 सीटों पर हुए उपचुनाव के भी नतीजे शनिवार को आने वाले हैं। इस बीच सिक्किम उपचुनाव की दो सीटों पर नतीजों का ऐलान कर दिया गया है।
सिक्किम की दो विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। दोनों सीटों पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। एसकेएम के उम्मीदवार आदित्य गोले और सतीश चंद्र राय सोरेंग-चाकुंग और नामची-सिंघीथांग विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शनिवार को निर्विरोध निर्वाचित हुए।
आदित्य गोले और सतीश चंद्र राय जीते
सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के प्रोबिन हंग सुब्बा द्वारा अपना नामांकन वापस लेने के बाद सोरेंग-चाकुंग सीट के उपचुनाव में गोले एकमात्र उम्मीदवार थे। सतीश राय को भी नामची-सिंघीथांग विधानसभा क्षेत्र से निर्विरोध चुना गया क्योंकि एसडीएफ उम्मीदवार डेनियल राय द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद वह चुनाव मैदान में एकमात्र उम्मीदवार थे।
UP उपचुनाव में सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर
वहीं, UP उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी है। यहां बीजेपी और सपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने सपा को सभी सीटों पर पछाड़ दिया था। मगर कुछ सीटों पर अब सपा ने भी बढ़त बना ली है। 9 सीटें सीसामऊ, मीरापुर, कुंदरकी, मझवां, कटेहरी, करहल, गाजियाबाद, खैर और फूलपुर सीटों पर वोटों की गिनती जारी है।
बिहार में चार विधानसभा सीट पर मतगणना जारी
बिहार की चार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) दो सीट और विपक्षी महागठबंधन तथा बहुजन समाज पार्टी (BSP) एक-एक सीट पर आगे हैं। तरारी और बेलागंज सीट पर राजग के प्रत्याशी और रामगढ़ पर बसपा तथा इमामगंज पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।
प्रियंका गांधी वायनाड में आगे
केरल की वायनाड लोकसभा सीट और पलक्कड़ विधानसभा सीट पर हुए उपुचनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती मतगणना में कांग्रेस नीत यूडीएफ उम्मीदवार प्रियंका गांधी वायनाड में आगे चल रही हैं। जबकि पलक्कड़ विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना के रुझानों के अनुसार कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पर बढ़त बना ली है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 23 November 2024 at 10:42 IST