अपडेटेड 11 December 2025 at 13:00 IST

BMC Poll: बीएमसी चुनाव के लिए शिवसेना शिंदे गुट ने BJP से मांग लीं इतनी सीटें, महायुति में शुरू हो गई टेंशन!

BMC चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर शिंदे गुट ने BJP से बड़ी मांग की है। महायुति में सीटों को लेकर खींचतान बढ़ गई है। जानें शिंदे गुट ने कितनी सीटों की रखी है मांग

Follow :  
×

Share


बीएमसी चुनाव को लेकर सीट बंटवारे पर मंथन | Image: ANI

मुंबई में होने वाले आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव को हलचल तेज हो गई है। सीट बंटवारे को लेकर चर्चा भी शुरू हो गई। इस बीच  सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में सीट बंटवारे का पेंच फंसता नजर आ रहा है। सूत्रों मिली जानकारी के मुतबिक उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने बीजेपी से 90 से 100 सीटों की मांग की है।

सीट बंटवारे को लेकर महायुति गठबंधन में चर्चा जारी है। इसी बीच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई की 227 सीटों में से 90 से 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग रख दी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, शिवसेना का कहना है कि मुंबई के विभिन्न वार्डों में उनका संगठन मजबूत है और परंपरागत रूप से उनका जनाधार भी बड़ा रहा है। इसी आधार पर उन्होंने बीएमसी में अधिक सीटें दिए जाने की मांग रखी है।

इन सीटों पर शिवसेना का दबदबा

महालक्ष्मी से लेकर दादर, वडाला, अंधेरी और पूर्वी उपनगरों तक, कई वार्डों में शिवसेना ने वर्षों तक अपना प्रभुत्व बनाए रखा है। 2022 में पार्टी के दो गुटों में विभाजन के बाद परिस्थितियां भले ही बदली हों, लेकिन दोनों ही गुट बीएमसी में अपनी ताकत साबित करने के लिए आक्रामक तरीके से तैयारियों में जुटे हैं।

सीट बंटवारे पर त्रिकोणीय खींचतान

वहीं, BJP भी मुंबई में अपना दबदबा बढ़ाने के मूड में है। पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मुंबई-ठाणे क्षेत्र में मिली बड़ी जीत के बाद भाजपा अधिक से अधिक सीटें चाहती है। अजित पवार गुट भी खाली हाथ नहीं रहना चाहता। ऐसे में सीट बंटवारे को लेकर त्रिकोणीय खींचतान शुरू हो गई है।

महायुति में सीटों पर महामंथन

बता दें कि मुंबई महापौर का पद हमेशा से शिवसेना की राजनीतिक पहचान का केंद्र रहा है। 2017 के BMC चुनाव में भी शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और महापौर पद उसके पास ही रहा। अब शिंदे सेना इसे दोबारा हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। चुनाव को लेकर चर्चा है कि अगले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार के बीच सीट बंटवारे पर निर्णायक बैठक हो सकती है।

यह भी पढ़ें: CM सावंत ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग; पर्यटकों के लिए हो सकता है बड़ा फैसला

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 11 December 2025 at 13:00 IST