अपडेटेड 21 September 2025 at 18:54 IST
'धिक्कार है इनके माता-पिता को...', डिप्टी CM विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना - जानें क्या है पूरा मामला
Vijay Sinha on Tejashwi Yadav: विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “बिहार की जनता ऐसे लोगों को माफ नहीं करेगी। बिहार को बदनाम करने वाला, बिहारी शब्द को गाली बनाने वाला, ये गालीबाज नेता हैं। और गालीबाज नेता को भारत की संस्कृति-संस्कार में कभी लोगों ने स्वीकार नहीं किया है। ऐसी मानसिकता के लोग कतई बिहार के गौरव को नहीं बढ़ा सकते हैं। ये लोग बिहार को शर्मसार करने वाले जंगलराज के युवराज हैं। ”
Vijay Sinha on Tejashwi Yadav: बिहार में इस साल के आखिरी में विधानसभा का चुनाव होना है। इसको लेकर प्रदेश की राजनीतिक गलियारे में चहल-पहल तेज हो गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए दिख रहे हैं।
इस बीच एक बार फिर से प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां को राजद और तेजस्वी यादव की रैली में गाली दी गई, उन्हें अपशब्द बोले गए। अब बिहार की सियासत में फिर से तीखी बयान बाजी शुरू हो गई है। इस मुद्दे पर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया है। उन्होंने इन्हें बिहार को शर्मसार करने वाला जंगलराज का युवराज बताया है।
तेजस्वी जी, आपके पिता जी भी इस स्तर तक नीचे नहीं गिरे थे - विजय कुमार सिन्हा
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने RJD की रैली में PM मोदी की दिवंगत मां को लेकर कथित तौर पर फिर से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर कहा, "यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। इनकी मानसिकता ने कांग्रेस और राजद को भारत की संस्कृति और मूल्यों से अलग कर दिया है।"
उन्होंने कहा, "धिक्कार है इनके माता-पिता को, तेजस्वी यादव जी आपकी पहचान आपके माता-पिता से है। आपके पिता जी भी इस स्तर तक नीचे नहीं गिरे थे, जिस स्तर पर आप जाकर के अपनी सभा में गालीबाजों को सरंक्षित कर रहे हैं और गाली दे रहा है और आप मुस्कुरा रहे हैं। माफी तक नहीं मांग रहे हैं। ऐसी मानसिकता को धिक्कार है।"
ये लोग बिहार को शर्मसार करने वाले जंगलराज के युवराज हैं - डिप्टी सीएम
विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “बिहार की जनता ऐसे लोगों को माफ नहीं करेगी। बिहार को बदनाम करने वाला, बिहारी शब्द को गाली बनाने वाला, ये गालीबाज नेता हैं। और गालीबाज नेता को भारत की संस्कृति-संस्कार में कभी लोगों ने स्वीकार नहीं किया है। ऐसी मानसिकता के लोग कतई बिहार के गौरव को नहीं बढ़ा सकते हैं। ये लोग बिहार को शर्मसार करने वाले जंगलराज के युवराज हैं। ”
क्या है पूरा मामला?
बीते दिनों पहली बार पीएम मोदी की दिवंगत मां को राहुल गांधी और तेजस्वी की रैली में गाली दी गई थी और अपशब्द कहे गए थे। यह रैली बिहार के दरभंगा में थी। पीएम की मां को अपशब्द कहने का मुद्दा इतना तूल पकड़ लिया कि खुद प्रधानमंत्री मोदी को इसपर अपनी बात कहनी पड़ी। इतना ही नहीं इसके विरोध में एनडीए ने बीते दिनों बिहार बंद का भी आयोजन किया था। अभी यह मामला शांत ही हो रहा था कि एक बार फिर से प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत मां पर अपशब्द बोले गए।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बिहार के पातेपुर विधानसभा में राजद की जनसभा में घटी। यहां तेजस्वी यादव मंच से अपने समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। अब एक बार फिर से पीएम मोदी की दिवंगत मां को अपशब्द कहने का मामला बिहार की सियासत में तूल पकड़ चुका है।
बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने 20 सितंबर को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, "आज फिर पातेपुर विधानसभा में राजद की जनसभा में प्रधानमंत्री जी की माताजी के लिए अत्यंत अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। मंच पर तेजस्वी यादव मौजूद थे लेकिन उन्होंने अपने समर्थकों को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया। पहले बिहार कांग्रेस ने अपने आधिकारिक अकाउंट से वीभत्स वीडियो जारी किया और अब राजद ने प्रधानमंत्री जी की दिवंगत माताजी को गाली दिलवाई। यही है विपक्ष की राजनीति-न सभ्यता, न संस्कार।"
Published By : Amit Dubey
पब्लिश्ड 21 September 2025 at 18:53 IST