अपडेटेड 13 November 2025 at 14:19 IST
Bihar Election: टाइगर अभी जिंदा है... Exit Poll के बाद JDU का जोश हाई, कार्यालय के बाहर लगा CM नीतीश का पोस्टर, जश्न की जोरदार तैयारी
बिहार विधानसभा चुनाव में परिणाम आने से पहले JDU में जश्न का माहौल है। राजधानी पटना में जदूय दफ्तर के बाहर लगे नीतीश कुमार के एक पोस्टर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।
Bihar Election 2025: बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव संपन्न हो चुके हैं और अब नतीजों का इंतजार है। सबकी निगाहें नतीजों पर टिकी है जो 14 नवंबर को आएंगे। मगर नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल्स की चर्चा इस समय बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में हो रही है। कई सर्वे एजेंसियों ने NDA सरकार की वापसी का दावा किया है। इसके बाद राजधानी पटना में JDU कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है। वहीं, जदयू दफ्तर के बाहर लगे एक पोस्टर की चर्चा हर तरफ हो रही है।
बिहार की सियासत के लिए 14 नवंबर का दिन बेहद खास होने वाला है। इस दिन तय हो जाएगा कि बिहार की सत्ता में अगले 5 साल तक कौन राज करेगा। ज्यादातर सर्व एजेंसिया बिहार में फिर से नीतीश सरकार की वापसी का दावा कर रही है। हालांकि, महागठबंधन की ओर से इन दावों को फर्जी बताया जा रहा है। तेजस्वी अब भी 18 नवंबर को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की बात ताल ठोक कह रहे हैं। वहीं, दूसरी और पटना में JDU कार्यालय नतीजों से पहले जश्न शुरू हो गया है।
JDU दफ्तर के बाहर नीतीश के लगे ये पोस्टर
बिहार विधानसभा चुनाव में परिणाम आने से पहले JDU में जश्न का माहौल है। राजधानी पटना में जदूय दफ्तर के बाहर लगे एक पोस्टर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक पोस्टर पार्टी कार्यालय के बाहर लगाया गया है, जिस पर लिखा है "टाईगर अभी जिंदा है"। अब नीतीश कुमार की फोटो के साथ इस विशाल पोस्टर ने सोशल मीडिया से लेकर चाय की दुकानों तक चर्चा का विषय बन गया है।
पोस्टर में क्या लिखा है?
यह पोस्टर बिहार सरकार में मंत्री रहे रणजीत सिन्हा ने लगवाया है। पोस्टर में लिखा है, दलित, महादलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा, सवर्ण, अल्पसंख्यक के संरक्षक 'टाइगर अभी जिंदा है।' इस पोस्टर को विपक्ष की ओर से चुनावी सरगर्मी के बीच लगातार नीतीश की सेहत को लेकर फैली अफवाहों पर करारा जवाब माना जा रहा है।
नतीजों पर टिकी की निगाहें
बिहार में बंपर वोटिंग के बाद अब सभी की निगाहें 14 नवंबर को घोषित होने वाले चुनाव नतीजों पर टिकी हुई हैं। विपक्षी महागठबंधन के लिए यह रिकॉर्ड मतदान बदलाव की उम्मीद जगाता है, जबकि चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल्स ने सत्तारूढ़ NDA की वापसी का दावा कर दिया। एनडीए गठबंधन जहां एग्जिट पोल्स को एक्जेक्ट पोल्स बता रही है तो महागठबंधन ठीक इसके उलट बिहार में परिवर्तन का दावा कर रही है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 13 November 2025 at 14:19 IST