अपडेटेड 6 November 2025 at 14:29 IST
'ये तिवारी, ये तिवारी, यहां हो जाएगा दूसरा बात...', मनेर से आरजेडी प्रत्याशी भाई वीरेंद्र ने बूथ पर जमकर काटा हंगामा; VIDEO
RJD प्रत्याशी भाई वीरेंद्र यादव ने सुरक्षा कर्मियों पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचा दिया। भाई वीरेंद्र ने दारोगा से कहा- ये तिवारी, ये तिवारी... यहां हो जाएगा दूसरा बात अब...
Maner Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा चुनावों के बीच पटना जिले के मनेर विधानसभा में एक बड़ा विवाद सामने आया है। यहां बूथ संख्या 79 पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रत्याशी भाई वीरेंद्र यादव ने हंगामा खड़ा कर दिया। RJD कैंडिडेट ने दरोगा को धमकाते हुए कहा कि यहां दूसरी बात जाएगी।
RJD प्रत्याशी भाई वीरेंद्र यादव अपनी पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचने थे। उन्होंने वोट के बाद सुरक्षा कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचा दिया। इस घटना से मतदान केंद्र पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। भाई वीरेंद्र ने दरोगा से कहा-
ये तिवारी, ये तिवारी... यहां हो जाएगा दूसरा बात अब...
सुरक्षा बलों के व्यवहार पर सवाल
दरअसल, सुबह के समय जब भाई वीरेंद्र और उनकी पत्नी मतदान करने पहुंचे, तो उन्होंने बूथ पर मौजूद सुरक्षा बलों के व्यवहार पर सवाल उठाए। वोट डालने के बाद प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि सुरक्षा कर्मी एक विशेष राजनीतिक दल के पक्ष में काम कर रहे हैं। जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। हंगामा इतना बढ़ गया कि बूथ परिसर में तनाव फैल गया और अन्य मतदाता भी असहज हो उठे। भाई वीरेंद्र ने स्पष्ट शब्दों में कहा-
"कई बूथों पर सुरक्षाकर्मी मनमानी कर रहे हैं। जहां चार बूथ हैं, वहां सिर्फ एक लाइन लगाई जा रही है। साथ ही, पक्षपात भी साफ नजर आ रहा है। मतदाताओं को डराने की कोशिश की जा रही है, जो स्वीकार्य नहीं है।"
'तुमको अधिकार नहीं…'
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भाई वीरेंद्र सुरक्षाकर्मियों के साथ बहस करते हुए नजर आ रहे हैं। पोलिंग स्टेशन के गेट पर मतदाताओं की पहचान चेक कर रहे सुरक्षाकर्मियों को भाई वीरेंद्र कहते हैं कि आपको ये चेक करने का कोई अधिकार नहीं है। इसी दौरान वो एक तिवारी नाम के दरोगा को धमकाते हुए कहते हैं कि अब यहां दूसरा बात हो जाएगा।
बता दें, 2020 में हुए मनेर विधानसभा सीट के चुनाव में RJD उम्मीदवार भाई वीरेंद्र ने बड़ी जीत हासिल की थी। भाई वीरेंद्र को 94,223 वोट मिले थे, उन्होंने 32,917 वोटों के अंतर से BJP प्रत्याशी निखिल आनंद को हराया था।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 6 November 2025 at 14:15 IST