अपडेटेड 14 November 2025 at 22:18 IST

प्रचंड हार के बाद आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, कहा- हम ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके...

बिहार विधानसभा में मिली करारी हार पर राहुल गांधी का पहला बयान सामने आया है।

Follow :  
×

Share


राहुल गांधी | Image: ANI/X

Bihar Election Result Vidhan Sabha : बिहार में भारी बहुमत के साथ एक बार फिर NDA सरकार ने वापसी कर ली है। एक वक्त था जब बिहार में कांग्रेस सत्ता की धुरी रही, लेकिन अब बिहार की राजनीति में कांग्रेस का सूर्यास्त होता जा रहा है। आजादी के बाद पार्टी राज्य में अपने सबसे बुरे दौर का सामना कर रही है।

महागठबंधन में कांग्रेस ने 60 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन महज 6 ही सीटों पर जीत मिली है बाकी 54 सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी हार गए हैं। कांग्रेस ने महागठबंधन के रूप में RJD और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन परिणामों ने साफ बता दिया कि जनता ने विपक्ष के 'परिवर्तन' के नारे को ठुकरा दिया है।

राहुल गांधी का पहला रिएक्शन

बिहार विधानसभा में मिली करारी हार पर राहुल गांधी का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने लिखा- "मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया। बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।"

कांग्रेस का बिहार में सूर्यास्त?

बिहार में कांग्रेस का इतिहास कभी गौरवशाली रहा है। 1937 से लेकर 1990 तक पार्टी यहां की सत्ता की धुरी रही, लेकिन 1990 में लालू प्रसाद यादव के सीएम बनने के बाद से लगातार गिरावट आती गई। कांग्रेस को 2010 में 04, 2015 में 27, 2020 में 19 और अब 2025 में 6 सीट मिली हैं। यह आंकड़े कांग्रेस के लिए चेतावनी की घंटी हैं।

महागठबंधन ने इस बार यादव-मुस्लिम फॉर्मूले पर दांव लगाया, लेकिन वोटरों को NDA ने अपने पाले में कर लिया। चुनाव परिणामों ने न सिर्फ कांग्रेस, बल्कि पूरे विपक्ष को सोचने पर मजबूर कर दिया है। एनडीए की अगुवाई में नीतीश कुमार और BJP की जोड़ी फिर सत्ता की कुर्सी पर विराजमान होने को तैयार है।

ये भी पढ़ें: जय छठी मईया... बिहार के लोगों ने गरदा उड़ा दिया, घर-घर में मखाने की खीर बनेगी- NDA की जीत पर बोले PM मोदी

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 14 November 2025 at 21:40 IST