अपडेटेड 14 November 2025 at 14:50 IST
Purnia Bihar Election Result 2025 LIVE: पूर्णिया (बिहार) से BJP के विजय कुमार खेमका 36396 वोट से आगे, देखें अपडेट
Purnia Bihar Election Result 2025 LIVE UPDATES: मतगणना के बाद महागठबंधन काफी पीछे रह गई। NDA का आंकड़ा 200 के करीब पहुंच गया है। BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि नीतीश की जेडीयू दूसरे नंबर पर है। पूर्णिया जिले की बात करें तो इसमें कुल 7 विधानसभा सीटें अमौर, बैसी, कस्बा, बनमनखी, रूपौली, धमदाहा और पूर्णिया है। जानें कैसा रहा चुनाव परिणाम?
Purnia Election Result 2025 LIVE: Purnia Bihar Election Result 2025 LIVE UPDATES: Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव के रिजल्ट सामने आ गए हैं। महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है, जबकि NDA को शानदार सफलता मिली है। एनडीए की सीटों का आंकड़ा 200 के करीब है। तेजस्वी यादव का CM बनने का सपना अधूरा रह गया है। जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (R) ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। पूर्णिया जिले की बात करें तो इसमें कुल 7 विधानसभा सीटें अमौर, बैसी, कस्बा, बनमनखी, रूपौली, धमदाहा और पूर्णिया है। यहां कैसा रहा चुनाव परिणाम? विस्तार से जानिए।
- Listen to this article
14 November 2025 at 10:02 IST
Purnia Election result live: बीजेपी के विजय कुमार खेमका पूर्णिया से आगे
बिहार विधानसभा चुनाव में पूर्णिया जिले की पूर्णिया सीट पर मतगणना जारी है। बीजेपी के मौजूदा विधायक विजय कुमार खेमका भी आगे चल रहे हैं।
14 November 2025 at 10:02 IST
आरजेडी की बीमा भारती पीछे
पूर्णिया जिले की रूपौली सीट पर मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में जनता दल (यूनाइटेड) (जेडीयू) के कलाधर प्रसाद मंडल आगे चल रहे हैं।
Advertisement
14 November 2025 at 08:56 IST
शुरुआती रुझान से एनडीए आगे
बिहार की 122 सीटों के रुझान आ गए हैं। डाक मतपत्रों की गिनती के शुरुआती रुझानों में एनडीए आगे है। डाक मतपत्रों की गिनती के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा महागठबंधन से आगे चल रही है।
14 November 2025 at 08:57 IST
पूर्णिया सदर सीट पर जबरदस्त मुकाबला
जिले की यह सीट सबसे कांटे की टक्कर वाली है। यहां BJP के विजय कुमार खेमका और कांग्रेस के जितेंद्र कुमार के बीच 50-50 का मुकाबला बताया जा रहा है। जिसमें विजय खेमका इस सीट से लंबे समय से भाजपा का गढ़ बनाए हुए हैं।
Advertisement
14 November 2025 at 07:16 IST
सुबह 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना 14 नवंबर 2025 को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इस दिन राज्य के 38 जिलों में स्थित 46 मतगणना केंद्रों पर 243 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती की जाएगी। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी, जिसके बाद 8:30 बजे से ईवीएम की गिनती शुरू होने की संभावना है।
14 November 2025 at 07:17 IST
महिला मतदाताओं की भागीदारी मजबूत
इस चुनाव की सबसे खास बात यह है कि महिला मतदाताओं ने एक बार फिर मतदान के मामले में पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार द्वारा संचालित लाभार्थी योजनाओं के प्रति महिलाओं के मजबूत और शांति का समर्थन दिखाता है। इन योजनाओं से महिलाओं को सबसे अधिक लाभ हुआ है।
14 November 2025 at 07:16 IST
पूर्णिमा के 7 विधानसभा क्षेत्रों में जबरदस्त उत्सुकता
आज बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के महासंग्राम का फैसला हो रहा है। जहां पूरे राज्य की निगाहें पटना पर टिकी हैं, वहीं सीमांचल का राजनीतिक केंद्र पूर्णिया जिला अपने सात विधानसभा क्षेत्रों के नतीजों को लेकर जबरदस्त उत्सुकता में है। इस बार पूर्णिया में मतदान का रिकॉर्ड टूटा है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 14 November 2025 at 07:19 IST